March 10, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

नये शस्त्र लाइसेंस जारी करने एवं निर्वाचन के दौरान शस्त्र रखने पर प्रतिबंध…

यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। शांतिपूर्ण चुनाव हेतु शस्त्र लायसेंसधारियों के शस्त्र, चुनाव अवधि के दौरान जमा कराया जाना अति आवश्यक है। उपरोक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आदेश जारी कर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने तथा लोक शांति व आम व्यक्ति की सुरक्षा हेतु सीमित अवधि के लिए जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में शस्त्र लायसेंसधारियों से शस्त्र जमा करवाया जायेगा। जिले के समस्त थाना, चौकी, सहायता केन्द्र अन्तर्गत ऐसे व्यक्ति जो शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी है‌। तथा जिनकी गतिविधियॉं ऐसी हो जो निर्वाचन के दौरान गड़बड़ी एवं लोक परिशांति बनाये रखने में विघ्न पैदा कर सकते है।, के शस्त्र लायसेंस निलंबन करने हेतु सूची इस कार्यालय के लायसेंस शाखा को 20 अक्टूबर 2023 तक भिजवाये ताकि उनकी शस्त्र अनुज्ञप्ति निलंबित की जा कर उनके शस्त्र को थाना, जिला नाजरात में जमा कराया जा सके