March 10, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

शिक्षा के अलावा छात्र – छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण भी दिला रही संस्था… जिसकी जगह-जगह हो रही तारीफ

यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

हम आपको बता दें कि यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़ संस्था द्वारा इन दिनो बढ़ते अपराधों को मद्देनजर रखते हुए उक्त विद्यालय में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा करने जागरूकता लाने शिक्षा के साथ – साथ कराटे कला का प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है।जिसे उक्त विद्यालय की नई पहल कहा जा रहा जिसकी छात्र- छात्राओं के पालक /अभिभावकों सहित नागरिकों द्वारा बड़ी सराहना कि जा रही है। उक्त विषय में संस्था के प्राचार्य राजकुमार पांडेय जी ने जानकारी दे कर बताया कि संस्था की शिक्षिका निशा मोटवानी के द्वारा बड़े अच्छे तरीके से छात्र- छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है।जो इस विघालय की नई पहल है।