March 4, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

थाना- चिरमिरी पुलिस एक्शन मोड़ पर…अब अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है…भारी एम.सी.बी पुलिस की नजर से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी….

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

इनसेट में –पुलिस गिरफ्त में आरोपीगण.

विदित हो कि इन दिनों एमसीबी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना चिरमिरी पुलिस पूरी तरह से सख्त और एक्शन मोड पर दिखाई प्रतीत हो रही हैं । तथा हर उस अवैध गतिविधियों पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन पर कमान संभाले थाना प्रभारी उप.निरीक्षक चिरमिरी विजय सिंह द्वारा निरंतर अवैध गतिविधियों एवं उसमे संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जा रही।
वहीं पुलिस का साफ और स्पष्ट संदेश हैं। कि- किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को संचालित होने से रोकना तथा थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी अनुसार नशीली दवाओ के विरुद्ध की गई कार्यवाही के साथ ही अलग-अलग अवैध शराब कच्ची महुआ के विरुद्ध ताबड़तोड़ प्रभावी कार्यवाही शामिल हैं।

जिस संदर्भ में -पुलिस महानिरीक्षक रेंज (सरगुजा) दीपक कुमार झा (आई.पी.एस)एवं पुलिस अधीक्षक महोदय जिला एमसीबी रत्ना सिंह (आई.पी.एस)के द्वारा क्षेत्र में संचालित नशे के अवैध कारोबार एवं धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर हर संभव अंकुश लगाये जाने निर्देशित किया गया है। के परिपालन में थाना चिरमिरी के अप.क्र 240/25 धारा 22(सी)29 एन.डी.पी.एस एक्ट में दिनांक 07/10/25 को मुखबिर सूचना पर हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी में रेड/छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपीगण क्रमशः 1-शेख अल्ताफ आ.सलाम साहब उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी -हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी थाना-चिरमिरी जिला-एम.सी.बी (छ.ग) एवं 2- किशन रजक आ. स्व.तेजराम रजक निवासी – हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी थाना-चिरमिरी जिला एम.सी.बी (छ.ग)के कब्जे से रेसकोजेसिक इंजेक्शन 09 नग , इस्पासमोनिल टैबलेट 10 नग ,फेरामाईन इंजेक्शन 10नग ,लाईजेसिक ब्रुफेन इंजेक्शन 12 नग ,एविल 17 नग जिसकी अनुमति किमत लगभग 15,700/रू.आकी गई है।को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया था ।तथा आरोपियों को विधिसम्मत गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।वहीं उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा””एण्ड टू एण्ड”” अभियान अंतर्गत कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किए जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (चिरमिरी)के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उप. निरीक्षक चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित किया गया एवं नशीली दवाओ के मुख्य सप्लायर की पतासाजी करने मुखबिर भी सक्रिय किए गए थे ।तभी उक्त दौरान मुखबिर सूचना पर उक्त प्रकरण के आरोपी 3- शिवशंकर आ.रामचरण राजवाड़े उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी- सलबा मेंको रजवारीपारा थाना – बैकुंठपुर जिला -कोरिया (छ.ग)को दिनांक 22/12/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला कराया गया था।तथा नशीली दवाओ के मुख्य सप्लायर अभियुक्त 4- शुभम यादव आ. रामसमुझ यादव जाति- अहीर उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी- ग्राम- पंचायत चनवारीडाड -गौटियापारा मनेंद्रगढ़ थाना- मनेंद्रगढ़ जिला- एमसीबी (छ.ग) को ग्राम- तितौली – कुंवारपुर से दिनांक 04/01/26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित किया गया है।
गौरतलब हो कि – इसके पुर्व भी थाना -चिरमिरी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।जो एक मुहिम के रूप में है।और सप्ताह भर के अंतराल में अलग-अलग अवैध( हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ) शराब परिवहन मामले पर कार्यवाही किया गया है।जिसमे पहली कार्यवाही की अभियुक्त आरोपिया प्रेमा सिंह को दिनांक 29/12/25 को मुखबिर सूचना पर थाना -क्षेत्र अंतर्गत (डोमनहिल- बजारपारा )से उक्त अवैध शराब को बिक्री करने आते हुए 33 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर मौके से जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया था ।वहीं थाना चिरमिरी में धारा 34(2) आब. एक्ट कायम कर आरोपिया 1- प्रेमा सिंह पति भईयालाल सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी- डोमनहिल बजारपारा थाना -चिरमिरी जिला- एम.सी.बी (छ.ग)के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है ।तदुउपरांत एक अन्य शराब परिवहन संबंध में मुखबिर सूचना पर पेट्रोलिंग टाउन भ्रमण दौरान पुलिस टीम द्वारा खुशबू पति धनेश यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी- वार्ड क्रमांक 09 भट्ठी दफाई (गेलहापानी) थाना- चिरमिरी जिला- एम.सी.बी (छ.ग)को स्कूटी वाहन से उक्त शराब परिवहन करते 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।वहीं आरोपिया को दिनांक 01/01/26 को थाना- चिरमिरी के अप.क्र 01/26 धारा 34(2) आब. एक्ट का कायम कर घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन स्कूटी क्रमांक CG-16-CA-6724 पुराना इस्तेमाली किमती 10000/रू. भी जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।वहीं अवैध शराब की अनुमति किमत लगभग 10,600/रू. कुल जुमला 20,600/रू.का बरामद कर कार्यवाही किया गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरीक्षक विजय सिंह,स.उ.नि नईम खान, स.उ.नि नयनसाय पैकरा ,प्र.आर. धीरेन्द्र सिंह,प्र.आर अशोक एक्का,म.प्र.आर रूक्मणी बंजारे,प्र.आर भगत सिंह,आर .विजय विश्वकर्मा,आर. चंद्रसेन राजपूत,आर.मदन राजवाड़े,सैनिक प्रमोद साहू ,म.सैनिक लेखा प्रजापति की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।