यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार -पिछले शासन काल दौरान आर.ओ.वाटर सेंटर को देखरेख और उचित पहल नहीं किए जाने से अधिकांश बंद हो गया है।जो आये दिन खंडहर में तब्दील भी होता चला जा रहा है।और कुछ ही चिन्हित स्थानो पर वर्तमान की स्थिति में कोरिया नीर चालू है।जिससे आम नागरिकों को लाभ मिल रहा है।ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि???मनेंद्रगढ़ शहर वासियों को आगामी गर्मी के मौसम में शुद्ध पानी को लेकर एक गंभीर समस्या बन सकती ??? जबकि सुत्र बताते हैं।कि उक्त आर.ओ. वाटर सेंटर के संबंध में पिछले शासन काल से ही लगातार मांग की जाती रही। परंतु संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई विशेष ध्यान न दिए जाने से आने वाले समय पर जल संकट एक विकराल रूप में खड़ा हो सकता ??? गौरतलब हो कि- मौहारपारा वार्ड क्र05 मनेंद्रगढ़ में स्थिति आर.ओ.वाटर सेंटर को लेकर पिछले शासन काल दौरान नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ सहित जिले के प्रथम जिम्मेदार नागरिक और एक बेहद ईमानदार कलेक्टर महोदय के नाम पर आवेदन भी प्रस्तुत किया जा चुका है। जिसपर कलेक्टर महोदय जिला एमसीबी द्वारा उक्त जनहित के बिंदुओं पर (अनुमोदित) करते हुए क्रमवार अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किए जाने का भी निर्देश दिया जा चुका है।
लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उक्त महत्वपूर्ण योजना का लाभ आम नागरिकों को बेहतर रूप से उपलब्ध नहीं हो सका ।हैरान करने वाली बात यह भी कि उक्त आर.ओ.वाटर सेंटर के संबंध में कलेक्टर कार्यालय से वर्ष 2023 में ही (अनुमोदन) पश्चात पिछले शासन काल दौरान आवश्यक कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया जा चुका है। बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाने की वजह से पुनः वर्ष 2024 में रिट याचिका याने कि (आवेदन प्रस्तुत किया गया था)जिस पर भी कलेक्टर कार्यालय (शाखा- मनेंद्रगढ़) द्वारा संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने पत्र जारी किया जा चुका है।इतना ही नही वर्ष 2022 में भी नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के समक्ष भी आवेदन दिया जा चुका है ।लेकिन सारे नियम -कायदो को ताक रख संबंधित अधिकारी द्वारा कोई पहल न करते हुए सारे दस्तावेजो को मात्र (धुल )खाने रद्दी बनाकर (फाईलों )में दबा दिया गया। लेकिन मुद्दा यही समाप्त नहीं होता कारण जिस आर.ओ.वाटर सेंटर पर कलेक्टर का निर्देश और अनुमोदन आता है।उसे ही (नवीनीकरण) के नाम पर तोड़ दिया जाता है??? ।जो अपने में सवालों के घेरे पर आता दिखाई प्रतीत होता है।ऐसे में सवाल???एक यह भी है कि।अगर तोड़ना ही था तो???आर.ओ.वाटर सेंटर का निर्माण हुआ क्यों??? कलेक्टर के आदेश पर पिछले शासन काल दौरान संबंधित अधिकारी क्या आवश्यक कार्यवाही किए???अगर किए तो नतीजा क्या आमजनों को दिखाई दिया??जैसे अनगिनत सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं???आर.ओ.वाटर सेंटर टूटा तो शासन को जो आर्थिक छति / हानी हुई ???उसकी क्या भरपाई होगी ???या नियमों को हवाला दे इस बार भी फाईलों में दबा दिया जाएगा ???। या फिर ईमानदार कलेक्टर लेंगे संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन??? सवाल तो कई है। सुत्र यह भी बताते हैं।कि -अधिकारियों को शासन के निहित प्रावधानों के अंतर्गत कलेक्टर महोदय के आदेशो का करना था पालन लेकिन अब उक्त मामला फिर से गर्माया हुआ है।कारण कलेक्टर कार्यालय में एक बार फिर से सारे – साक्ष्य सबूतो को रखकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर दिया गया है।???अब जिले के ईमानदार कलेक्टर महोदय के निर्णय पर उक्त निगाह टिकी हुई है। ??? वार्डवासियों में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है।??? जल्द ही उक्त मामले को लेकर ( मान.उच्च -न्यायालय )में भी उक्त मामले को दी जा सकती है चुनौती ???जिससे उक्त मामले का भांडा -फोड़ खुलासा भी हो सकता है??? साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन होने की संभावना बनी हुई है???जो सुर्खियों में बना हुआ है।ऐसा सुत्र भी बताते हैं।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …