यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर


बता दें कि – छत्तीसगढ़ में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की मान.विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार है। ।जहां मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी कुशलतापूर्वक सतत् रूप से विकास कार्यों की बौछार कर रहे हैं। एवं शासन के योजनाओ को सुचारू रूप से संचालित कराने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।वहीं किसी भी तरह के शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने , अभद्र व्यवहार करने पर विष्णु देव साय के सुशासन का चाबूक भी संबंधित अधिकारियो पर चलाया जा रहा है ।वहीं अब शासन के नियमों का उल्लंघन करना पड़ सकता है ,भारी उक्त क्रम में सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार इस वक्त की एक बड़ी सनसनीखेज खबर निकलकर मिडिया के प्रकाश में आ रही है।जहां मनेंद्रगढ़ वन विभाग में पदस्थ तत्कालीन ( डी.एफ.ओ) मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया गया है।उक्त आदेश के जारी होते ही वन विभाग में बड़ा हड़कंप मचा हुआ है।जिसको लेकर पक्ष -विपक्ष लगातार( डी.एफ.ओ) मनीष कश्यप के कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाता रहा है ।और विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर प्रदर्शन भी किया था।वहीं सुर्खियों में बने रहने वाले विवादित (डी.एफ .ओ) मनीष कश्यप को हटाने तक की मांग कर डाली थी। लेकिन अभी वह मामला ठिक से शांत भी नहीं हुआ था।कि अब एक और नया मामले ने पुरे माहौल को गर्म और ताजा कर दिया है।जिसके पीछे की वजह कथित तौर पर अपने ही विभागीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन से अभद्र, व्यवहार और अपशब्द का प्रयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं ।जिसको लेकर के (डी.एफ.ओ )का निलंबन किया गया है। अचानक उक्त (आई.एफ.एस)अधिकारी का निलंबन आदेश जारी होने से बजारों में चर्चाओं का माहौल गर्म है। विदित हो कि -यह वही( डी.एफ.ओ )साहब ,महोदय है।??? जिन्हें कई अवार्ड और सम्मान , अब तक प्राप्त हो चुके हैं।???वहीं (बात की जाए आदेश कि- तो छत्तीसगढ़ शासन,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन ,नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निलंबन पत्र के आदेशानुसार लेख है।-कि ,नवा रायपुर दिनांक 09/02/26 क्रमांक ESTB-102 (1)71/2026 IFS भारत सरकार द्वारा ली जाने वाली (Deregulation) संबंधी बैठक की आवश्यक तैयारी के संबंध में (सचिव छत्तीसगढ़ शासन)वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 23/01/2026 को दुरभाष पर मनीष कश्यप (भा.व.से)(2015)वन उप. संरक्षक (प्रादेशिक) मनेंद्रगढ़ से संपर्क किया तब श्री कश्यप द्वारा सचिव ,वन एवं जलवायु, परिवर्तन विभाग को स्पष्ट जानकारी न देते हुए, अमर्यादित तरीके से (अपशब्दों )का प्रयोग किया गया श्री कश्यप का आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण)नियम 1968 के नियम -3 के विपरित होने के फलस्वरूप राज्य शासन एतददारा श्री मनीष कश्यप भा.व.से (2015)को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील)नियम 1969 के नियम-3 में उल्लेखित प्रावधान अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।निलंबन अवधि में श्री मनीष कश्यप भा.व.से (2015)का मुख्यालय कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ अरण्य भवन , नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री मनीष कश्यप को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। डी.एफ.ओ के निलंबन की खबर पाते ही देर रात को ही भरतपुर -सोनहत के पुर्व विधायक तथा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों , पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, हाफ़िज़ मेमन,अजय जायसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मिठा याने की मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की है।।
अब मनेंद्रगढ़ मुख्यालय में नये (डी.एफ.ओ) के रूप मे श्री चन्द्र कुमार अग्रवाल की नियुक्ति दी गई है।ऐसा भी सुत्र बताते हैं।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जसमीत हुई सम्मानित …