February 10, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

विगत दिनों  एक जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।जिसमें संबंधित कर्मचारी द्वारा डियूटी वक्त टेबल पर पैर रखकर आराम फरमाते और मोबाइल चलाते देखा गया था । उक्त विडियो के वायरल होते ही अब उक्त मामला तूल पकड़ता चला जा रहा है। उक्त मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आडे हाथों लेते हुए शिक्षा विभाग की कार्य संस्कृति, अनुशासन और मर्यादा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।और उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई मनेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है। उक्त ज्ञापन में लेख किया गया है। कि- शासकीय कार्यालयों में इस प्रकार का आचरण ,नियमों के प्रतिकूल है ।और इससे शिक्षा विभाग की गरिमा को ठेस भी पहुँचती है।ABVP ने ज्ञापन सौंप मांग कि है कि- उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कर्मचारियों को व्यवहार, अनुशासन एवं कार्य संस्कृति से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाए।साथ ही संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध समय सीमा पर कार्यवाही न होने की स्थिति में पुरी तरह से लामबंद हो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाने की बात भी कही गई है।
जिस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री बिजेंद्र मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा ,,के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़( विद्यार्थी परिषद बिल्कुल, बर्दाश्त )नहीं करेगी। यदि 5 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्यार्थी परिषद (उग्र -आंदोलन )करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासन की होगी। आगे अंतिम कड़ी में श्री मिश्रा ने यह भी कहा है ।कि -मर्यादा और जवाबदेही अनिवार्य है ।और किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा अब देखना यह होगा कि आखिर उक्त ज्ञापन पर संबंधित अधिकारी क्या कार्यवाही सुनिश्चित करते हैं????

उक्त ज्ञापन सौंपे जाने दौरान मुख्य रूप से उपस्थित जिला संयोजक श्री बलवीर पुषाम, नगर मंत्री बिजेंद्र मिश्रा, नगर- सह मंत्री महेश कौशिक, देव कुमार, सबिता चक्रधारी, महाविद्यालय प्रमुख राजबली सिंह, नगर खेल प्रमुख अमन जायसवाल, सक्रिय कार्यकर्ता मनोज तिवारी, मोनित, शिवम, नगर के पूर्व नगर सह- मंत्री राज नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।