यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट.

एम.सी.बी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना – परिक्षेत्र सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ का एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला मिडिया के संज्ञान में आया है।जहां सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी/निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा वरिष्ठ अधिकारीय़ो के दिशा-निर्देश पर ताबड़तोड़ प्रभावी कार्यवाही करते हुए लाखों रूपए के साथ जुआ खेलते आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस कार्यवाही एवं आरोपीगण ,तथा जप्त समाग्री
विवरण-
1- एमसीबी पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्यवाही.
2 – 06 जुआरियों से 1,20,000/ रू.नगदी एवं 52 ताश पत्ती जप्त.
वरिष्ठ अधिकारियों का दिशा- निर्देश फिर पुलिस की दबिश,
जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन पर जिलेभर में जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। उक्त क्रम में थाना- सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस व साइबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए 06 जुआरियों को किया गया है, गिरफ़्तार
━——————————————————————-
मुखबिर की सूचना ,फिर तफ्तीश, अंततः आरोपी चढ़े हत्थे.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है । कि -दिनांक 09/05/26 को (साइबर- सेल) और( थाना-मनेद्रगढ़) पुलिस टीम को(मुखबीर)से सूचना प्राप्त हुआ कि –
ग्राम – (उदलकछार)में (सिरौली) जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ी, जंगल मे छुपकर कुछ व्यक्ति रूपये-पैसे से हार-जीत का दांव लगा ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। उक्त प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारीय़ो को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)के दिशा – निर्देश तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक मार्गदर्शन के आधार थाना प्रभारी/निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व मे पुलिस की 02 अलग-अलग विशेष टीम का गठन कर ,रेड/ छापामार कार्यवाही हेतु ग्रामीण वेशभूषा मे संयुक्त साइबर व थाना के पुलिस जवान तैयार होकर, रवाना किया गया जाकर मुताबिक योजनाबद्ध तरीके के घेराबंदी कर दबिश दी गई। जहां मौके पर कुछ व्यक्ति चार्जेबल बल्ब की रोशनी में ताश -पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पाए गए।पुलिस टीम द्वारा मौके से ,कुल 06 जुआरियों को पकड़ा गया,
━—————————————————————
गिरफ्तार आरोपीगण क्रमशः नाम व पता
━——————————————————————- 1- नीलेश सोनी – निवासी कोतमा जिला -अनुपपुर (म.प्र.)
2- आफताब अहमद – निवासी बैकुण्ठपुर जिला- कोरिया(छ.ग)
3- राकेश सेन – निवासी -चिरमिरी जिला एम.सी.बी
(छ.ग)
4- हरदीप सिंह निवासी- चिरमिरी जिला- एम.सी.बी
(छ.ग)
5- श्रवण कुमार जायसवाल निवासी – मनेन्द्रगढ़ जिला -एम.सी.बी (छ.ग)
6- आलोक कुमार केंवट निवासी -मनेन्द्रगढ़ जिला – एम.सी.बी (छ.ग)
━—————————————————————-━
जप्त सामग्री विवरण,
━——————————————————————-
1,20,000/- रू. नगद राशि,
52 पत्ती ताश,
एक पुराना गमछा,
एक चार्जेबल बल्ब
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
किन-किन धाराओं पर हुई वैधानिक कार्यवाही.
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में आरोपियों का कृत्य (छ.ग) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया .
————————-━——————————————
इनकी रही सराहनीय भूमिका,
━—————————————————————–━
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी/निरीक्षक मनेंद्रगढ़ विवेक पाटले, प्र.आर. पुष्कल सिन्हा (सायबर सेल), प्र.आर. प्रिन्स, प्र.आर. सुनील रजक, प्र. आर. रवि शर्मा,आर. उत्तरा कश्यप,आर. भूपेंद्र यादव (सायबर सेल)
आर. प्रमोद यादव (सायबर सेल),आर. जितेन्द्र ठाकुर (सायबर सेल), आर. दीप तिवारी (सायबर सेल),(सी.ओ)सचिन खुरसेल ,चालक नोहर सिंह , चालक रोशन राव , सैनिक विनीत सोनी
की बड़ी सराहनीय भूमिका रही,
एमसीबी पुलिस का
“अपराध पर प्रहार — जनता का विश्वास”
━━━━━━━━━━

More News
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….
नई ऊर्जा, नई दिशा: नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने संभाली एम.सी.बी जिले की कमान… पदभार ग्रहण करते ही दिखी प्रशासनिक सक्रियता…