यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट.

आरोपी नाम – सर्वजीत आ. बीर सिंह जाति गोंड उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी- ग्राम – मंगोरा (अकला मोहपारा) थाना -खड़गवां जिला एम.सी.बी. (छ.ग.)
जप्त मादक पदार्थ गांजा – कुल 36 नग छोटे-बड़े गांजा के पौधे अनुमानित कीमत करीब 15,000/- रू.
गौरतलब हो कि – इन दिनों एम.सी.बी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना खड़गवां पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा -निर्देश पर नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ प्रभावी कार्यवाही थाना प्रभारी उप.निरीक्षक खड़गवां सुनील तिवारी के नेतृत्व में एक मादक पदार्थ (गांजा)की खेती करने वाले आरोपी को 36 नग पौधे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उक्त संबंध में -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है ।कि- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री दीपक झा, एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रत्ना सिंह (IPS), तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुषेन्द्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के द्वारा क्षेत्र में अवैध कार्यों पर सख्ती से कार्यवाही किये जाने एवं नशा ,,विरोधी अभियान,, चलाये जाने का दिशा- निर्देश दिया गया है।के परिपालन में, थाना खड़गवां पुलिस द्वारा (छ.ग)शासन द्वारा चलाये जा रहे( सुशासन तिहार) के मद्देनजर किये जा रहे। पेट्रोलिंग के दौरान थाना खड़गवां पुलिस को मुखबिर माध्यम सूचना प्राप्त हुआ कि -दिनांक 08/05/2026 को अवैध रूप से (मादक पदार्थ गांजा) के पौधों का खेती करने की कोशिश करने वाले आरोपी -ग्राम मंगोरा (अकला, मोहपारा) थाना- खड़गवां निवासी सर्वजीत आ. बीर सिंह जाति -गोंड उम्र लगभग 55 वर्ष, के घर के पास स्थित (बाड़ी )में उगाये गये अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के 36 नग छोटे-बड़े पौधे जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15,000/- रु. का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना – खड़गवां के अप.क्र. 68/2026 धारा 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से मौके से एन.डी.पी.एस. एक्ट के निहित प्रावधानों के तहत विधिवत रेड कार्यवाही करते हुये, आरोपी का कृत्य धारा सदर का सबूत पाये जाने से दिनांक 08/05/2026 को गिरफ्तार कर, आरोपी को मान. न्यायलय के न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां सुनील तिवारी, स.उ.नि. मनीष तिवारी, प्र.आर. सुरेश गोंड, प्र.आर .विश्वनाथ सिंह, आर. शाहिद परवेज, आर.विनय तिवारी, महिला नव आर. पुष्पा सिंह, एवं सैनिक विनय श्याम सहित अन्य हमराह- स्टाफ की बड़ी सराहनीय भूमिका रही ।

More News
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
कोतवाली पुलिस का ग्रामीण, वेशभूषा में एक्शन…अब जुआरियो की खैर नहीं…थाना प्रभारी श्री पाटले ने संभाली कमान…
नई ऊर्जा, नई दिशा: नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने संभाली एम.सी.बी जिले की कमान… पदभार ग्रहण करते ही दिखी प्रशासनिक सक्रियता…