यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

भरतपुर तहसील के ग्राम जमथान निवासी छोटेलाल जो कि 85 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं, को क्षेत्रीय विधायक पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पहल पर जिला प्रशासन ने बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उनके घर तक पहुंचाकर बड़ी राहत दी है। अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में आए छोटेलाल ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की मांग की थी। उनकी इस जरूरत को देखते हुए, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आश्वासन दिया कि जैसे ही ट्राई साइकिल उपलब्ध होगी, उसे भरतपुर तहसील स्थित उनके गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें मनेन्द्रगढ़ आने की जरूरत न हो।
जैसे ही समाज कल्याण विभाग में बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध हुई, जिसे 28 अक्टूबर 2024 को उपसंचालक समाज कल्याण विभाग की देखरेख में छोटेलाल के घर तक पहुंचाया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशीलता से छोटेलाल ने खुशी व्यक्त की और प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह के प्रति आभार जताया है।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….