यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

मनेन्द्रगढ -इस वक्त की एक बड़ी खबर और भी निकाल कर सामने आ रही की सीमेंट संचालक पर तहसीलदार द्वारा की गई कार्यवाही की विरोध में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा कल शहर बंद की घोषणा की गई है। जिसका पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है। जिसमें उल्लेखित किया गया है। कि दिनांक 29/11/24 को मौहारपारा में अतिक्रमण हटाने दौरान तहसीलदार द्वारा व्यापारी के साथ तानाशाही रवैया अपनाते हुए उसके दुकान में रखे सामान पर बुलडोजर चला कर तोड़फोड़ की गई है। जो की पूर्णतः अन्याय पूर्ण है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इस कार्रवाई का सख्त विरोध करता है। एवं इसके विरोध में कल मनेंद्रगढ़ में व्यापार बद का आह्वान कर रहा है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स मांग करता है कि संबंधित आधिकारी के खिलाफ यथोचित कार्यवाही की जाए एवं व्यापारी के नुकसान की आपूर्ति भी उक्त अधिकारी से ही की जाए ।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….