यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट


विदित हो कि – मानव उत्थान सेवा समिति जो कि – एक अखिल भारतीय पंजीकृत अध्यात्मिक ज्ञान एवं जन समाज सेवी संस्था जिसका सीधा उद्देश्य – प्रेम , शांति, सद्भाव,मानव मूल्यों की रक्षा ,आपसी भाईचारे को जागृत करना है।जिसमें कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड शासन परम् पूज्य सदगुरु देव सतपाल जी महराज के नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन पर परम् पूज्य विभु जी महराज सहित मानव उत्थान सेवा समिति के अनेक महात्माओं के द्वारा भी उक्त कार्यक्रम दौरान प्रवचन दिया गया।
गौरतलब है। कि -एम.सी.बी जिला क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ नगर में बीते दिनों एक दिवसीय मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकता और सद्भावना को लाना है।
जिस संबंध में मानव उत्थान सेवा समिति के संतोषानंद महात्मा जी- ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि – सतगुरुदेव सतपाल महाराज जी के प्रेरणा से भारत कोने- कोने में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा ऐसे सम्मेलनों का आयोजन निरंतर किया जाता है। एवं भारत के अंदर ऐसा कोई नगर नहीं ,ऐसा कोई प्रांत नहीं है।हर जगह सद्भावना सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है।चाहे फिर वह दिल्ली, मुंबई ही क्यों न हो और सतपाल महाराज जी के प्रेरणा से ही ऐसा कोई स्थान नहीं है। जहां उक्त कार्यक्रम न किया जाता हो ,और उसी कड़ी में परम् पूज्य सतपाल महाराज जी के प्रेरणा से उनके पुत्र विभू जी महराज ने आपके छत्तीसगढ़ में 5 दिवसीय सद्भावना सम्मेलन कार्यक्रम रखा है।और उक्त कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से अंबिकापुर से प्रारंभ होकर मनेंद्रगढ़ में उनके प्रवचन हुए।अगला कार्यक्रम बिलासपुर फिर रायपुर और उसके बाद भिलाई में उक्त कार्यक्रम का समापन किया जायेगा हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना है।कि -सब मे प्रेम हो,जैसे एक फुलो की माला में रंग अलग -अलग हो सकते हैं।उनकी आकृतिया अलग -अलग हो सकती है।लेकिन सारे फुलो को जोड़ने वाला जो धागा होता है।वह एक ही है।की जानकारी मिडिया से साझा की गई।
More News
थाना – झगराखाड पुलिस की ताबड़तोड़ प्रभावी कार्यवाही…52 पत्तों के सौदागर चढ़े हत्थे
किशोर कुमार के 38 वी. पुण्य तिथि के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया संगीत कार्यक्रम…
जी.एस.टी -2.0 पर देखें ट्रैक्टर सहित खेती उपकरणों के दाम … देखिए कितना घटा बजट …खास रिपोर्ट