March 4, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

जन -जागरूकता अभियान अंतर्गत थाना- जनकपुर पुलिस ने चलाया मुहिम… रहे सुरक्षित,रखें सुरक्षित ,करें यातायात नियमों का पालन…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

गौरतलब है । कि- इन दिनों एमसीबी जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा -निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों एवं स्थानों पर यातायात व्यवस्था एवं एम.सी.बी जिले की पुलिस द्वारा आमजनों से जनसंपर्क कर यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी जा रही है। वहीं उक्त क्रम में क्षेत्रीय और दबंग थाना प्रभारी के रूप में जाने व पहचाने वाले श्री ओम प्रकाश दुबे द्वारा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में क्रमवार विगत दिनों आमजनों के मध्य पहुंच शासन की योजना को जन – जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए बेहतर यातायात व्यवस्था सहित आमजनों से रूबरू होते हुए उन्हें सीधा शासन की योजना के प्रति जागरूक करते हुए। स्वयं हेलमेट पहन लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग करने ,नशे के हालत में वाहन न चलाने , हेलमेट पहन कर ही वाहन चालाने सुरक्षित यात्रा करने की समझाइश दिनांक 01/01/2026 को दी गई।थाना प्रभारी महोदय का साफ संदेश हैं।कि यातायात व्यवस्था को जन-जागरूकता के माध्यम से प्रचारित करना जिससे आमजन जागरूक हो सके ।वहीं उक्त क्रम में श्री दुबे द्वारा दिनांक 03/1/2026 को जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल के छात्र- छात्राओं से मुलाकात करते हुए।यातायात के संबंध में जागरूकता लाने पैदल रैली निकाल जागरूक किया गया।वहीं उक्त क्रम में दिनांक 05/1/2026 को थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्मानंद विघालय के लगभग 600 छात्र -छात्राओं को यातायात संबंध में जानकारी प्रदान किया गया।वहीं राहगीर योजना के बारे थाना प्रभारी महोदय श्री ओम प्रकाश दुबे ने विस्तार पुर्वक जानकारी साझा करते हुए बताया गया उक्त राहगीर योजना अंतर्गत अगर सड़क दुघर्टना में चोटिल पिडित को घटना के महज 1 घंटे के अंदर संबंधित अस्पताल कोई भी नागरिक मदद कर पहुंचाता है ।तो सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का उपचार समय पर होने से उसकी जान बचाई जा सकती है ।सड़क दुघर्टना में पिडित को मदद करने वाले संबंधित व्यक्ति को शासन की योजना के अधीन 25000/रू.नगद राशि दिए जाने का प्रावधान है ।के संबंध की जानकारी थाना प्रभारी द्वारा उक्त छात्र – छात्राओं को दी गई।और ऐसी स्थिति में बिना देर किए तत्काल मदद करने की अपील भी की गई। उक्त योजना को प्रभावी ढंग से सतत् रूप से जन जागरूकता अभियान अंतर्गत चलाए जाने की बात भी थाना प्रभारी जनकपुर ओम प्रकाश दुबे द्वारा कही गई।