यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट


गौरतलब है कि -एम.सी.बी जिला- क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत झगराखाड को लाखों रूपए के विकास कार्यों की हरी झंडी मिल चुकी है ।जिसका लाभ नगर पंचायत के क्षेत्र वासियों को मिल सकेगा बता दें कि – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मान.श्री विष्णु देव साय के सुशासन की सरकार में विकास कार्यों की लगातार बौछार करते हुए सौगातें दीं जा रही है।वहीं मनेंद्रगढ़ विधानसभा के लाड़ले विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मान.श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी के अनुशंसा उपरांत नगर पंचायत झगराखाड के वार्ड क्र012 में आधुनिक शौचालय की स्वीकृती मिली है।जिसका भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष सहित तमाम जनप्रतिनिधियों के हाथों किया गया है। उक्त आधुनिक शौचालय की लागत लगभग 10 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है।जिससे नगर पंचायत झगराखाड के वार्डवासियों को उक्त योजना का लाभ मिल सकेगा।जो एक जनहित में बड़ी उपलब्धि हो सकती है।
उक्त दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष झगराखाड श्रीमती रीमा/रमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि श्री उमेश जयसवाल, पुर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद वार्ड क्र012 श्री देवनारायण सिंह सहित काफी संख्या में पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

More News
सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जसमीत हुई सम्मानित …
पोड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,पहले सेंधमारी,फिर तफ्तीश आखिरकार लाखों के समानों सहित आरोपी गिरफ्तार… अब जांच में जुटी पुलिस …
(आम,आदमी, पार्टी) को एमसीबी में बड़ा झटका…जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…