यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर

पार्टी में अराजकता, गुटबाज़ी और तानाशाही रवैये का लगाया गंभीर आरोप.
आम आदमी पार्टी को मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर (एमसीबी) जिले में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के जिला – उपाध्यक्ष मोहम्मद कासिम ने अपने सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा( प्रदेश -अध्यक्ष )आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ के नाम भेजा है।
इस्तीफे में मोहम्मद कासिम ने पार्टी की आंतरिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है ।कि पार्टी के भीतर अराजकता, अंदरूनी गुटबाज़ी, तानाशाही रवैया और आम कार्यकर्ताओं की आवाज़ को दबाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबे समय तक तन,मन,धन से पार्टी को सहयोग देने के बावजूद जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुझावों की अनदेखी की जाती रही है।जिससे वे गहरे रूप से आहत हैं।
आगे इसी कड़ी में मोहम्मद कासिम ने अपने पत्र में लेख किया है ।कि -;जिस उद्देश्य और विचारधारा के साथ आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था।आज पार्टी की वास्तविक कार्यशैली उससे कोसों दूर नजर आती है। “आम आदमी की आवाज़” अब केवल कागज़ों और बयानों तक सीमित रह गई है।, जबकि ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगातार दरकिनार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात एक ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता के लिए असहनीय हो चुके हैं।, जिसके चलते उन्होंने (तत्काल- प्रभाव से ,पार्टी) के सभी पदों और (प्राथमिक- सदस्यता )से( त्यागपत्र) देने का निर्णय लिया।
मोहम्मद कासिम के इस्तीफे को( एम.सी.बी )जिले में आम आदमी पार्टी के संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे पार्टी की अंदरूनी कलह और संगठनात्मक कमजोरी का संकेत भी माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व इस इस्तीफे पर क्या प्रतिक्रिया देता है ,???और संगठन को संभालने के लिए क्या कदम उठाता है???

More News
सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जसमीत हुई सम्मानित …
पोड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,पहले सेंधमारी,फिर तफ्तीश आखिरकार लाखों के समानों सहित आरोपी गिरफ्तार… अब जांच में जुटी पुलिस …
नगर पंचायत झगराखाड को मिली विकास कार्य की सौगात …