यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

पोड़ी पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी के जेवर अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये किया जप्त.
विदित हो कि एम.सी.बी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना- परिक्षेत्र पोड़ी के अधीन अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बना लाखों के चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।जिसको वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर थाना प्रभारी पोड़ी /निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए उक्त घटना महज प्रार्थी – की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए उक्त अज्ञात आरोपीगणों की तफ्तीश में जुट गई थी। उक्त क्रम में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि- दिनांक 03/02/2026 को प्रार्थी- सौरभ सरकार की रिपोर्ट पर थाना -पोड़ी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रात्रि में घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी किए जाने की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की गई थी।
जाकर उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय जिला एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी श्री पुष्पेंद्र नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सी.एस.पी (चिरमिरी)दीपिका मिंज के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी पोड़ी /निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस एक विशेष टीम गठित कर उक्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।तभी उक्त पुलिस की जांच/विवेचना दौरान थाना- पोडी पुलिस को मुखबिर माध्यम सूचना प्राप्त हुआ कि- केराडोल बस्ती, पोड़ी में राजिम बंसल उम्र लगभग 18 वर्ष ,02 दो विधि से संघर्षरत अपचारिक बालको को (संदिग्ध) रूप से घूमते देखे गए हैं।
उक्त सूचना की( तस्दीक) हेतु पुलिस टीम (सादे- कपड़ों) में उनके( निवास )की ओर रवाना हुई।जहां पुलिस की
टीम को देख उक्त तीनों आरोपी-( झरिया- देसमुख) के घर के पास बैठे मिले। जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।, किंतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए कड़ी मेहनत कर उक्त तीनों को पकड़ लिया गया।जाकर हिकमत-अमली तथा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने प्रार्थी- सौरभ सरकार के घर (चोरी )करना स्वीकार किया। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर उनके द्वारा छिपाकर रखे गए स्थानों से निम्न सामग्रियों की बरामद की गई,
जो इस प्रकार से है।
01 -एक नीले रंग का सूटकेस
02 – एक क्रीम रंग का सूटकेस
03 – लैपटॉप02नग
04 – मोबाइल फोन 04नग
05- पीतल की थालियाँ03नग
06- सोने-चांदी के जेवर एवं सिक्के कुल जुमला लगभग अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये/.
तत्पश्चात थाना पोड़ी पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में चांदी के जेवर भी बरामद किया गया है।जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। जिसका प्रकरण इस प्रकार से है ।कि- चोरी के सामान की (बरामदगी) के दौरान( केराडोल- साजा -पहाड़) मुख्य मार्ग से लगी (छोटी- टेकरी )क्षेत्र में( सर्चिंग) के समय थाना प्रभारी/निरीक्षक पोड़ी विवेक पाटले, स.उ.नि कमलेश पाण्डेय, स.उ.नि पूरन रजवाड़े, प्र.आर.आशोक मलिक, आर.प्रदीप पाण्डेय को एक पुरानी साड़ी में लिपटी एक वजनदार पोटली मिली उक्त पोटली खोलने पर एक सफेद रंग का (प्लास्टिक झोला )प्राप्त हुआ जिसमें भारी मात्रा में (नए चांदी के जेवर )पाए गए। जिस संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदया को अवगत कराया गया। जाकर उनके निर्देशानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 106 (B.N.SS )के तहत गवाहों के (समक्ष उक्त जेवर को जप्त किया गया जिसको
तौल कराने पर जप्त( चांदी )के जेवरों का कुल वजन 06 किलो.ग्राम होना पाया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 18 लाख रुपये/आंकी गई है।,बरामद चांदी के जेवरों में—करधन, पायल, सांठी, कंगन एवं चूड़ियाँ शामिल हैं। उक्त कार्यवाही को लेकर आमजन पुलिस टीम की सराहना व्यक्त कर रहे हैं ।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पोड़ी एवं साइबर सेल प्रभारी /निरीक्षक विवेक पाटले, सहित हमराह – स्टाफ स.उ.नि कमलेश पाण्डेय, स.उ.नि पूरन रजवाड़े, प्र. आर अशोक मलिक, आर. प्रदीप पाण्डेय द्वारा कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता का परिचय दिया गया,
उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. द्वारा पोड़ी पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
प्रकरण में जप्त चांदी के जेवरों की विस्तृत जांच जारी है।

More News
सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जसमीत हुई सम्मानित …
(आम,आदमी, पार्टी) को एमसीबी में बड़ा झटका…जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…
नगर पंचायत झगराखाड को मिली विकास कार्य की सौगात …