यीशै में संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

गौरतलब है।कि – जसगीत गायिका छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित मनेंद्रगढ़ की बेटी के नाम से मशहूर सुश्री जसमीत कौर जी के द्वारा अपने जसगीतों की शानदार प्रस्तुति दी सिरपुर महोत्सव में 03 दिवसीय आयोजन दौरान प्रस्तुत की है । जिसमें बहुत से बड़े -बड़े कलाकार एवं स्थानीय कलाकारों को भी उक्त कार्यक्रम में भाग लेने बुलाया गया था ।जिस दौरान बॉलीवुड एवं छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध कलाकारों को बुलवाया गया था ।जिसमें मनेंद्रगढ़ शहर की बेटी सुश्री जसमीत कौर के द्वारा महोत्सव के दूसरे दिन शानदार प्रस्तुति दी गई । जहां दर्शकों के ताली की गड़गड़ाहट पुरा स्टेज गूंज उठा
एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से आयोजित कार्यक्रम में जिला -प्रशासन एवं माननीय विधायक श्री राजू सिंहा कलेक्टर श्री विनय लहंगे जी द्वारा जसमीत कौर के भजनों को सुनकर आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
आपको बता दे कि- एक बहुत ही छोटी सी उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली जसमीत कौर जी बहुत से पुरस्कार तथा इनाम को अपने नाम हासिल करने में सफलता प्राप्त कर चुकी है।, तथा एम .सी. बी जिले के लिए बड़ी ही गर्व की बात है ।कि मनेद्रगढ़ की बेटी के नाम से प्रसिद्ध गायिका के द्वारा लगातार कहीं न कहीं अपने गीतों के माध्यम से प्रस्तुति देती रही है। साथ ही साथ ऐसा पहली बार हुआ है ।कि एक छोटे से शहर से निकलकर (प्रदेश, देश ,)तक गायिका के क्षेत्र में उभरती नई कलाकार सिर्फ मनेद्रगढ़ ही नहीं संपूर्ण छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन कर रही हैं। जो काबिले तारीफ है।जिसकी जितनी तारीफें की जाए कम ही होगा ,ऐसा मनेद्रगढ़ के लोगों के द्वारा कहा जा रहा है ।मनेद्रगढ़ विधानसभा के लाड़ले विधायक तथा वर्तमान में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मान. श्याम बिहारी जयसवाल जी द्वारा जसमीत कौर जी को( M.C.B )जिले की जनता की ओर से शुभकामनाएं और बधाई भी दी है ।साथ उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More News
पोड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,पहले सेंधमारी,फिर तफ्तीश आखिरकार लाखों के समानों सहित आरोपी गिरफ्तार… अब जांच में जुटी पुलिस …
(आम,आदमी, पार्टी) को एमसीबी में बड़ा झटका…जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…
नगर पंचायत झगराखाड को मिली विकास कार्य की सौगात …