यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

,,नशा मुक्त,, अभियान के तहत अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते युवक हुआ गिरफ्तार…सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही.
सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
जिस संबंध- में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि- दिनांक 09 फरवरी 2026 को (टाउन -पेट्रोलिंग )के दौरान (मुखबिर ) माध्यम सूचना प्राप्त हुआ कि – अवैध रूप से मध्य प्रदेश से अंग्रेजी शराब परिवहन कर लाया जा रहा है।उक्त मुखबिर सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने (अवैध अंग्रेजी शराब )का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विदित हो कि – सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस को मुखबिर ने सूचना मिली थी। कि( लालपुर ,गौटियापारा) निवासी- हरवंश सिंह उर्फ बाबू, आ. स्व. हरिमंगल सिंह, अपने काले रंग की बिना नंबर की (यामाहा) मोटरसाइकिल से (चावल के पुराने बोरे में , उक्त अवैध रूप से अंग्रेजी शराब )को भरकर (डोला) (मध्यप्रदेश) से (मनेन्द्रगढ़ )के (मौहारपारा )(रेलवे फाटक )की ओर आ रहा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ -अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम द्वारा (मौहारपारा, रेलवे फाटक )के पास( घेराबंदी) कर रेड कार्रवाई की गई। जिस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई प्रतीत हुआ।जिससे हमराह- स्टाफ द्वारा रोककर पूछताछ किए जाने पर उक्त युवक ने अपना नाम हरवंश सिंह उर्फ बाबू, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 17, चनवारीडाड़, थाना- मनेन्द्रगढ़, जिला एम.सी.बी (छ.ग.) का होना बताया।जिसकी तलाशी लिए जाने पर चावल के पुराने बोरे से (गोवा कंपनी की ,अंग्रेजी व्हिस्की) शराब ( 49 पाव) प्रत्येक शीशी 180 (एम.एल)कुल मात्रा 88,20 (एम.एल) उक्त सभी शराब( सीलबंद )बरामद की गई। बरामद शराब पर (मध्यप्रदेश राज्य )में बिक्री हेतु अंकित होना पाया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 6,272 /रुपये आंकी गई है। साथ ही उक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल को भी जब्त की गई। जाकर गवाहों के समक्ष विधिवत( जप्ती -पत्रक )तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अजमानतीय अपराध पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना प्रभारी /निरीक्षक मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली श्री दीपेश सैनी ने आश्वस्त किया है ।कि- पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सतत् रूप से उक्त अभियान लगातार निरंतर जारी रहेगा। थाना प्रभारी ने मिडिया माध्यम नगर वासियों से अपील भी की है।किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना क्षेत्र को दे ताकि समय रहते कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …