यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
निरीक्षक से आर. स्तर के अधिकारी/ कर्मचारियों को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण.
हम आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक जी.पी.एम योगेश पटेल के द्वारा दिनांक 22/9/23 को निरीक्षक से लेकर आर.स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की चुनाव संबंधी प्रशिक्षण पुलिस नियंत्रण कक्ष में ली गई तथा पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा की गई। वहीं चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही चुनाव हेतु समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहने हेतु बताया गया। अधिकारी कर्मचारियों को चुनाव के दौरान क्या करना है ।क्या नही करना है के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को चुनाव संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई तत्पश्चात् आदर्श आचार संहिता का स्वयं तथा आम नागरिकों को पालन करने के संबंध में विस्तार से बताया गया ।
जिले में भय मुक्त वातावरण में निर्भीक निर्वाचन एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराए जाने हेतु प्रशिक्षण में जानकारी दी गई। उक्त दौरान सेक्टर अधिकारियों, एफ एस टी/एस एस टी, वाहन चेकिंग में लगे स्टाफ को ड्यूटी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर, उप पुलिस अधीक्षक मीरा अग्रवाल, रक्षित निरीक्षक, सहित सभी थाना प्रभारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें





More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …