यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट





अच्छी (वेशभूषा) और उत्तम ड्रिल वाले कुल 15 अनुशासित पुलिसकर्मियों को दी गई प्रशंसा.
पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार द्वारा शुक्रवार प्रातः 6 बजे पुलिस लाईन बैकुंठपुर में जनरल परेड लिया गया। जिसमें सर्वप्रथम रक्षित निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कोरिया को सलामी दी और मंच से गुजरते हुए मार्च पास्ट किया गया।
इसके पश्चात एसपी कोरिया द्वारा टुकड़ी वार सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जाँच की गई। जिसमें उत्तम दर्जे की वेशभूषा, ड्रिल व अनुशासन में पाए गए प्र.आ. सुमार साय, अनिल विजय लकड़ा, प्रेमलाल टोप्पो, अजय मिंज, मुखदेव सिंह, लूना सिंह, आ. हुकुम श्रीवास, रामलाल सोनवानी, अंकित सोनवानी, कृष्णकांति कुशवाहा, सुशीला तिग्गा, ग़ुलाल राजवाड़े, देवप्रसाद टोप्पो, गुलशन एवं राकेश मिश्रा को सेवा पुस्तिका में प्रशंसा दी गई।
इसके पश्चात 02 मिनट के भीतर हथियार खोलने, जोड़ने की प्रतियोगिता कराई गई एवं शासकीय वाहनो और वाहन चालकों का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें उचित मरम्मत, ड्राइवर डायरी, टूल्स और वाहन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात स.उ.नि बालकृष्ण राजवाड़े, पॉलिकार्प टोप्पो, आ. प्रदीप तिर्की, जुगेन्द्र सिंह, भूपेंद्र पटवा, पूरन राम, आनन्द सिंह, आ.चा. शंकर पैकरा एवं NCO न.सै. भगवान दास को नगद ईनाम एवं प्रशंसा ईनाम देकर प्रोत्साहित किए। लॉ एंड ऑर्डर में काम आने वाले टोलीवार स्क्वॉड ड्रील भी कराया गया।
पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जिले के समस्त थाना, चौकी, ऑफिस, पुलिस लाइन के अधिकारी / कर्मचारियों को रोस्टरवार अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने और परेड लगातार जारी रखने हेतु निर्देश दिया है, जिससे पुलिस का विभागीय अनुशासन और बेहतर किया जा सके।

More News
चलता ,फिरता अपराध…पुलिस ने पकड़ किया भांडाफोड…01 गिरफ्तार सिटी कोतवाली का मामला…
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…