यीशै दास संभाग प्रतिनिधि ( सरगुजा)की खास खबर





हसदेव मंडल अध्यक्ष बनी सुश्री बबिता सिंह.
भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिला की संगठनात्मक मंडल स्तरीय चुनाव् समस्त मंडलो मे हुआ सम्पन्न। जिसमे एमसीबी जिला के 09 मंडलो मे से 08 मंडलो का मंडल संगठन सहयोगियों के द्वारा दिये गये मंडलो मे अपना दायित्वों का निर्वहन् कर मंडलो मे बूथ अध्यक्षों ,बूथ के प्रमुख कार्यकर्ताओ एवं पार्टी के वरिष्ठजनों से रायसुमारी कर मंडल अध्यक्षो की सर्व सम्मति से घोषित की गई ।
वंही भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश मे चलाये जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत मंडलो का निर्वाचन किया गया जिसमे आयु सीमा 35 वर्ष से 45 वर्ष संगठन द्वारा निर्धारित किया गया था जिसके अंतर्गत समस्त मंडलो मे इसी मापदंड के आधार पर संगठन द्वारा दिये गये संगठन पर्व सहयोगियो द्वारा निर्वाचन कराया गया वंही एमसीबी जिला मे समस्त मंडलो की घोषणा की गई जिसमे एमसीबी जिला के हसदेव मंडल मे पहली बार महिला सुश्री बबिता सिंह को नवीन दायित्व देकर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है तथा एक मंडल केल्हारी मे किन्ही कारणों से घोषणा नही हो सकी जिसे जल्द ही संगठन द्वारा घोषित कर दिया जायेगा। जिन मंडल अध्यक्षो की घोषणा की वह निम्नानुसार है ।तथा सभी नवीन दायित्व प्राप्त सभी मंडल अध्यक्षो को एमसीबी संगठन द्वारा दिया दी गई। उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी उक्त सभी घोषित मंडल अध्यक्षो की सूची निम्नानुसार है-
1_ हसदेव मंडल _ सुश्री बबीता सिंह जी,
2_ नागपुर मंडल _ मुनीम सिंह जी,
3_कुंवारपुर मंडल _ प्रदीप सिंह जी,
4_कोटाडोल मंडल _ मनोज गुप्ता जी,
5_जनकपुर मंडल _ नरेश यादव जी,
6_ मनेंद्रगढ़ मंडल _ रोहित वर्मा जी,
7_ चिरमिरी मंडल पुरुषोत्तम सोनकर जी, 8खड़गवां मंडल _ धर्मपाल सिंह जी,
वही मनेंद्रगढ़ मंडल के अध्यक्ष रहे श्री आलोक जयसवाल जी का स्वागत फुल ,साल ,श्रीफाल भेंट कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गई तथा इसी कड़ी में आलोक जयसवाल जी द्वारा अपने किये गये कार्यों से सभी को अवगत कराया गया


More News
बड़ी ब्रेकिंग)- वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित रेजर के खिलाफ कांग्रेस का लगातार बढ़ रहा आक्रोश….भालू विचरण एवं हमले से परेशान शहरवासी… आखिरकार जिम्मेदार कौन???
पैसा और शौक पुरा न करने की मामूली विवाद पर…कलयुगी पुत्र ने अपने साले के साथ मिलकर दी जघन्य वारदात को अंजाम…अब पहुंचा सलाखों के पीछे
मसीही समाज ने क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा निकालकर….दिया भाईचारे का संदेश