यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

मनेंद्रगढ़ को मिली वनमण्डल की एक बड़ी सौगात.
नवीन वनमण्डल में होंगे तीन उप वनमंडल.
कोरिया वनमण्डल का हुआ पुनर्गठन, राजपत्र में प्रकाशन.
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मान.श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से सरगुजा संभाग के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़ ,चिरमिरी, भरतपुर को एक और बड़ी सौगात मिली है। अब मनेंद्रगढ़ का अपना खुद का वनमण्डल होगा ।
और इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है।
जिला बनने के बाद लंबे समय से मनेंद्रगढ़ को वनमण्डल बनाने की मांग उठ रही थी। क्षेत्र के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मान.श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों की इस मांग को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सामने रखा था। इस प्रस्ताव पर आखिरकार मुहर लगी है। और कोरिया वन मंडल का पुनर्गठन करते हुए मनेंद्रगढ़ वनमण्डल का गठन किया गया है।
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नवीन वनमण्डल मनेंद्रगढ़ में तीन उप वनमण्डल होंगे। इसका कुल क्षेत्रफल 2361.35 वर्ग किमी होगा। उप वनमण्डल में मनेंद्रगढ़ उप वनमण्डल 878.89 वर्ग किमी, केल्हारी उप वनमण्डल 664.12 वर्ग किमी तथा जनकपुर उप वनमंडल 818.33 वर्ग किमी का होगा।
उक्त उपलब्धि मनेंद्रगढ़ शहर को मिल जाने से शहर का जीर्णोद्धार उक्त वन मण्डल की मांग पुर्ण हो जाने से शहर वासियों में खुशी का माहौल निर्मित है ।

More News
बड़ी ब्रेकिंग)- वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित रेजर के खिलाफ कांग्रेस का लगातार बढ़ रहा आक्रोश….भालू विचरण एवं हमले से परेशान शहरवासी… आखिरकार जिम्मेदार कौन???
पैसा और शौक पुरा न करने की मामूली विवाद पर…कलयुगी पुत्र ने अपने साले के साथ मिलकर दी जघन्य वारदात को अंजाम…अब पहुंचा सलाखों के पीछे
मसीही समाज ने क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा निकालकर….दिया भाईचारे का संदेश