जय जयसवाल क्राईम रिपोर्टर (छत्तीसगढ़)की खास खबर

आरोपियों के द्वारा एक राय होकर ,प्रार्थी के घर के अन्दर घुस कर गाली गलौच कर मारपीट करने वाले 07 आरोपियों को किया (फरसगावं )पुलिस ने गिरफ्तार.

थाना-( फरसगांव) पुलिस के द्वारा 07 आरोपियों को किया चंद घंटे में गिरफ्तार .

आरोपी के कब्जे से एक स्कार्पियो वाहन और एक रेडमी कंपनी का मोबाईल को किया गया जप्त .
थाना-( फरसगांव )पुलिस की त्वरित कार्यवाही.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है ।कि प्रार्थी-सुदर्शन सेठिया आ. स्व. जयराम उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी -(चुरेगांव कैंप )थाना -फरसगांव ने दिनांक 26/3/25 के करीब 02.36 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी -के बेटा तीरथ सेठिया भानपुरी निवासी -प्रिया दीवान एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों एक दुसरे से शादी करना चाहते थे। जिसके कारण सामाजिक रीति रिवाज से लड़की के घर रिश्ता लेकर गये थे। लड़की के पिता गोवर्धन दीवान द्वारा मना करने से लड़की- लड़का बालिक होने व स्वतंत्र राय से मंदिर में दिनांक 17/03/2025 को शादी कर बाहर चले गये है। जिसके कारण प्रिया दीवान का भाई पुष्पेन्द्र दीवान व उसका मामा -ज्ञानेन्द्र पाण्डे दोनों फोन से प्रार्थी -के लड़के तीरथ सेठिया से जाने से मार दूंगा कहकर धमकी देते है। जिनके कारण लड़का -लड़की दोनों बाहर रहते है। कि दिनांक 25/3/2025 के शाम लगभग 07.30 बजे
सफेद रंग स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG- 27- N- 9557 में लड़की का भाई पुष्पेन्द्र दीवान, नीरज दीवान, मामा ज्ञानेन्द्र पाण्डे, पापा गोवर्धन दीवान, चाचा सागर दीवान अन्य लोग प्रार्थी- के घर आये और बंद दरवाजे को पैर से धक्का मारकर प्रार्थी- के घर अन्दर घुस गये। प्रार्थी का कालर को पकड़ कर खिचते हुये घर के बाहर निकाले तथा प्रार्थी -के बेटा (सागर सेठिया )को भी पुष्पेन्द्र दीवान तथा ज्ञानेन्द्र पाण्डे व अन्य 03-04 लोगों के द्वारा एक राय होकर घर अन्दर से पकड़ कर घर से बाहर निकाल कर गंदी- गंदी गाली, गलौच देते हुये हाथ थप्पड़ से मारपीट किये है। कि प्रार्थी- के रिपोर्ट पर थाना फरसागाव के अप. क्र 37/2025 धारा 296, 115(2),351(2),351 (2),331 (5), 191(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री अक्षय कुमार (भा.पु.से) के द्वारा सख्त कार्यवाही के आदेश से एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में आरोपी 01 पुष्पेन्द्र दीवान आ.गोवर्धन उम्र लगभग 27 वर्ष
02 नीरज दीवान आ. अनिल दीवान उम्र लगभग 26 वर्ष 03 गोवर्धन दीवान आ. स्व. बनसिंग दीवान उम्र करीब 51 वर्ष
04 रमेश कुमार दीवान आ. स्व. सुमन दीवान उम्र लगभग 36 वर्ष
05 सागर दीवान आ. दलसाय दीवान उम्र करीब 24 वर्ष
06 मानसाय दीवान आ. स्व. बनसिंह दीवान उम्र लगभग 42 वर्ष उक्त सभी निवासी- फरसागुडा- मावलीगुडा थाना -भानपुरी जिला -बस्तर छ.ग.
07 ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानेंद्र पाण्डे उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी- सातगांव थाना -कोण्डागांव जिला कोण्डागांव छ.ग. के विरूद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 26. 03.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
More News
राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने किन-किन चिकित्सकों का सम्मान करना है?….बताना भूल गए
अवैध शराब सहित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…
प्रदेश में अवैध अप्रवासियों की सूचना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी..