July 2, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

गौरेला पुलिस की त्वरित एवं सटीक कार्यवाही…CAF जवान के पिता पर हमले के दोनों आरोपी चंद घंटों के भीतर चढ़े पुलिस गिरफ्त में…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर.

इनसेट में –पुलिस गिरफ्त में आरोपीगण .

बता दें कि – सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार गौरेला थाना- क्षेत्र के ग्राम- खोडरी में दिनांक 22 मई 2025 को शाम के वक्त उस समय सनसनी फैल गई जब  एक CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान मनराखन साहू के पिता कन्हैयालाल साहू पर 02 आरोपियों ने धारदार (हथियार) से (जानलेवा) हमला कर दिया। उक्त गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला -पुलिस बड़ी तत्परता एवं तेजफुर्ती दिखाते हुए कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर मात्र कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं:

1-सुनील पनिका आ. जयलाल पनिका उम्र करीब 30 वर्ष

2- भुरू उर्फ उमेश पनिका आ. लक्ष्मी प्रसाद पनिका उम्र लगभग 33 वर्ष

सुत्र यह भी बताते हैं।कि -पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है। कि- घटना का कारण( पूर्व की आपसी रंजिश रही है) (हमले) में गंभीर रूप से घायल कन्हैयालाल साहू को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल- गौरेला पहुँचाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

उक्त घटना पर थाना- गौरेला के अप. क्र 138/25 धारा 109(2), 3(5) बी.एन.एस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध (विधिसम्मत ) कार्यवाही की जा रही है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक जिला जी.पी
एम सुरजन राम भगत तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ओम चंदेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  श्याम सिदार के मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक सनत म्हात्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ, तत्परता एवं कार्यकुशलता के साथ अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई।