June 26, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

गौरेला-पेंड्रा में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे…साइबर सेल सहित थाना -गौरेला की संयुक्त कार्यवाही …

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

इनसेट में –पुलिस गिरफ्त में आरोपीगण एवं जप्त वाहन

मिली एक बड़ी सफलता.

सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  सुरजन राम भगत के द्वारा निर्देशित विशेष अभियान के अंतर्गत साइबर सेल और थाना- गौरेला की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। उक्त पुलिस कार्यवाही दौरान बाइक चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।जिनके कब्जे से लगभग 10 चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में1- सूरज चौधरी आ. कमला प्रसाद चौधरी उम्र करीब 24 वर्ष
2- सोनू यादव आ. दादूराम यादव उम्र लगभग 23 वर्ष उक्त दोनों निवासी वार्ड क्र0 14 व 15 कुदारी, थाना- (नौरोजाबाद)जिला -उमरिया (मध्यप्रदेश) हैं।जाकर उक्त पूछताछ में दोनों ने गिरोह के मुख्य सरगना मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर आ. मोहम्मद रहीस उम्र करीब 21 वर्ष निवासी- वार्ड क्रमांक 9, (नौरोजाबाद) जिला -उमरिया का नाम बताया। मुख्य आरोपी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही (फरार )हो गया था।

वहीं उक्त तीनों आरोपी- गौरेला के( मड़ना) क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, बस स्टैंड जैसे- स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को टारगेट करते थे। मास्टर चाबी को (मॉडिफाई )कर वाहन( लॉक खोलने की तकनीक )के जरिए चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के साथ( सस्ते दामों) में बेच दिया जाता था।

अब तक आरोपियों के कब्जे से कुल करीब 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

4 Hero HF Deluxe

2 Hero Splendor

2 Honda Shine

1 TVS Apache

1 TVS Victor

वहीं सुत्र यह भी बताते हैं।कि- बरामद वाहनों में से 6 वाहन थाना- गौरेला में दर्ज चोरी के अपराधों से संबंधित हैं। जबकि 4 अतिरिक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं। जिनके मॉडल, रंग, चेसिस नंबर आदि की जानकारी आसपास के( सभी थानों) के साथ जानकारी साझा की जा रही है।ताकि उनके मालिकों का पता लगाया जा सके और चोरी के अन्य मामलों से उनकी कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।

मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर, जो एक (मैकेनिक )के रूप में कार्य करता है।ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने मौसा के साथ काम करते हुए मास्टर चाबी बनाना और ताले खोलने की तकनीक सीखी, जिसका इस्तेमाल वह (चोरी )में करता था।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य चोरी के वाहनों की बरामदगी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ओम चंदेल व डीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर (उमरिया, शहडोल व नौरोजाबाद )क्षेत्रों में भेजी गई। यह टीम उप निरीक्षक  सुरेश ध्रुव (प्रभारी साइबर सेल) के नेतृत्व में कार्यरत है। जिसमें साइबर सेल के आर. हर्ष गहरवार, राजेश शर्मा,सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं थाना- गौरेला से स.उ.नि.अशोक सोनवानी तथा प्र.आर.देव नारायण  राठौर, जगदीश नामदेव  की बड़ी सराहनीय भूमिका रही है।

फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।