

मनेंद्रगढ़- ज्ञात हो की दिनांक 22/0 4/2025 को ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ तहसील मनेंद्रगढ़ के कुछ ग्रामीणों द्वारा जनदर्शन में कलेक्टर एमसीबी के अधीन पदस्थ शासकीय कर्मचारी अमित कुमार चौहथा पिता राम सेवक सहित उसके दो साथीगण सुरेंद्र खुदिशा पिता रामप्रसाद,संतोष पिता सरजू के विरुद्ध की गई शिकायत की जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पटवारी हीरालाल पुरी को तहसीलदार मनेंद्रगढ़ के द्रारा आदेशित किया गया था।उक्तानुसार पटवारी हीरालाल पूरी के द्रारा दिनांक 25/05/2025 को ग्राम- पंचायत चनवारीडांड
क्षेत्र अंतर्गत खेर माता मंदिर प्रांगण में बैठक कर कुछ ग्राम -वासियों और नगर पालिका मनेंद्रगढ़ क्षेत्र वार्ड नंबर 02 के वार्ड पार्षद सपन महतो सहित वार्ड वासी एवं शिकायतकर्ताओं सहित अमित कुमार चौहथा पद-दफतरी के समक्ष शिकायत पत्र को पढ़कर सुनाने के पश्चात उक्त शिकायत के संबंध में शांतिपूर्ण क्रमवार कथन लेकर प्रत्येक के हस्ताक्षर करा खसरा नंबर 90 पुराना और नया 331/2 में निवासरत लोगों से क्रमवार भूमि संबंधित दस्तावेज एकत्र कर उक्त बैठक के विषय में पटवारी हीरालाल पूरी ने मीडिया को जानकारी देकर बताया की कलेक्टर एमसीबी के अधीन पदस्थ शासकीय कर्मचारी अमित कुमार चौहथा और दो अन्य के विरुद्ध ग्राम- पंचायत चनवारीडांड़ में स्थित पट्टे की भूमि जिसका खसरा नंबर 90 पुराना और नया 331/2 जिसका कई भागों में बंटाकन हो चुका है! उक्त भूमि पर निवासरत लोगों द्रारा यह आरोप लगाया गया था ।कि उक्त में से कुछ लोगों के घर जा जाकर अमित कुमार चौहथा और उसके दो साथीगण उक्त भूमि को चिरमिरी निवासी- मोहन लालपूरी की बता भयदोहित कर उन्हें उक्त भूमि से बेदखल कराने मांसिक रुप से प्रताड़ित करते आ रहे थे।उक्त बात से तंग आकर जन दर्शन में कलेक्टर एमसीबी के समक्ष शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत की जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कलेक्टर एमसीबी के निर्देश पर तहसीलदार मनेंद्रगढ़ के द्वारा मुझे आदेशित किया गया था। वही उक्त ग्राम- पंचायत चनवारीडांड के सजग एवं जागरुक नागरीक संतोष राव ने सबुत सहित उसका खुलासा करते हुए बताया की जिस भूमि को चिरमिरी निवासी- मोहन लालपूरी की बता रहे थे? उक्त भूमि बहुत पहले से ही बिक्री हो चुकी है? उससे संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर संतोष राव ने दुध का दुध और पानी का पानी कर बिचौलियों की धोती फाड़ कर रख दिया।तथा ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ वासियों और नगर पालिका क्षेत्र वार्ड नंबर 02 के वार्ड वासियों के सामने यह भी प्रकरण खुलकर सामने आया की अमित कुमार चौहथा और उसकी पत्नी श्रीमती अलका लकड़ा के द्वारा कुछ जमीनो के वारिसों को मृत घोषित कर फर्जी वसीयतनामा के तहत गोंड़ आदिवासियों की भूमि को हड़प लिये उक्त प्रकरण व्यवहार न्यायालय मनेंद्रगढ़ में प्रचलनशील है। उक्त संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई।वही जांच के दौरान कुछ महिलाओं ने आदिवासियों की जमीन हड़पने वालों को मौके पर ही खुब लताड़ा की एक बड़ी तोंद वाला जमीन का दलाल…….फटी में सांप की तरह वहां से सरपट भागा।और जब अमित कुमार चौहथा पर लगे आरोप के विषय में मीडिया द्रारा उनका वर्जन लेना चाहा गया लेकिन मीडिया का सामना करने से टाल मटोल करते हुए किसी के शादी में जा रहे बोलकर मीडिया को झांसा दे अपना वर्जन न देकर पोल खुलने की डर से वह भी निकल लिया।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …