यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

भाकर राम- लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,03 आरोपी चढ़े हत्थे, नगदी व मोबाइल भी हुआ बरामद.
ज्ञात हो कि -दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी -भाकर राम आ. डुंगर राम उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी -बिरडावास द्वारा थाना चरचा में एक गंभीर लूट एवं मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।
जिसमें प्रार्थी- ने बताया कि- वह (जलेबी) बेचने का कार्य करता है। घटना के दिन जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था।तभी उक्त दौरान उसके पीछे दुकान में कार्यरत सुरेन्द्र भी आ रहा था।
जैसे ही वह व्हीटीसी कॉलोनी, चेरहापारा गली रोड के पास पहुंचा, तभी 1-रितेश मोगरे आ. सुरेश
2-साहिल आ. शिवपाल, 3-चप्पू उर्फ विकास मोगरे आ. सुरेश मोगरे आए और उक्त तीनों ने एक राय होकर भाकर राम के साथ हाथ-मुक्का एवं कड़े से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके पैंट की जेब में रखे 4000/रू. नगद एवं एक नग जियो की-पैड मोबाइल को लूट लिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए( फरार) हो गए।
जाकर प्रार्थी -की उक्त रिपोर्ट पर थाना चरचा में अप.क्र 221/25 धारा 309(6), 296, 351(2), 3(5) भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सतत प्रयास करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें( हिरासत) में लिया गया।
वहीं पूछताछ में 03 आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान -आरोपी साहिल ने यह भी खुलासा किया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को उसने अपने साथियों रितेश मोगरे एवं चप्पू उर्फ विकास मोगरे के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते जैनुद्दीन मण्डल, संचालक -(जोया ज्वेलर्स) राजा मिश्रा कॉम्प्लेक्स, चरचा के साथ भी मारपीट कर उन्हें गिराकर भाग जाने की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस द्वारा आरोपियों के निशानदेही पर लूटे गए रकम 1900 /रू.नगद एवं 1000/रू. मूल्य का जियो की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को दिनांक 01 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
तथा थाना – चरचा के अप.क्र 200/25 धारा 296, 351(2), 115(2)(5) BNS में भी गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया है। कि- उक्त आरोपी- पूर्व में भी थाना चरचा के विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे हैं।
इस प्रकरण का सफल खुलासा पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुर्रे के कुशल निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डे के नेतृत्व में किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप.नि अनिल सोनवानी, उप.नि बालेश्वर महानंदी, स.उ.नि बालकृष्ण राजवाड़े, प्र.आर. 354 अमित त्रिपाठी, प्र.आर. 37 शशिभूषण, प्र.आर. 227 बृजेश सिंह, आर. 597 राजेन्द्र सिंह सैनिक, आर. 669 जयसिंह, आर. 146 अजय राजवाड़े एवं सैनिक 26 राजेश टांडे की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …