February 10, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

एम.सी.बी पुलिस का अपराधियों सख्त एक्शन… जूलूस निकाल लगावाए नारे अपराध करना पाप है… पुलिस हमारी बाप है ।

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर.

इनसेट में –थाना प्रभारी महोदय विजय सिंह द्वारा मिडिया को जानकारी साझा करते हुए.
इनसेट -पुलिस गिरफ्त में आरोपीगण.

गौरतलब हो कि- प्रशासनिक दृष्टिकोण से अपराधों पर अंकुश लगाने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन पर अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ बनाए रखने एवं अवैध कारोबार को रोकने पुलिस एक्शन मोड़ पर है।और अपराधियों को पकड़कर उनका शहरों में पैदल मार्च जूलूस भी निकाला जा रहा है।
जिससे अपराधियों के अंदर कानून का डर कायम हो सके।और कोई भी अपराधी अपराध करने से पहले सोचने को मजबूर भी हो सके उक्त संबंध में नवनियुक्त थाना प्रभारी उप.निरीक्षक चिरमिरी विजय सिंह ने कमान संभालते ही अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर कानून का शिकंजा कसा जा रहा है।

उक्त संबंध में थाना- चिरमिरी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि -पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के द्वारा क्षेत्र में संचालित नशे के कारोबार तथा अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाये जाने निर्देशित किया गया था । उक्त तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक (चिरमिरी) श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन पर दिनांक 31/10/25 को थाना प्रभारी उप निरीक्षक चिरमिरी विजय सिंह सहित द्वारा संयुक्त रूप से थाना चिरमिरी पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत पुर्व के आदतन व लंबे समय से जुआ , सट्टा,मादक पदार्थ (गांजा)नशीले दवाओ सहित शराब के अवैध कारोबार एवं अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों को थाना तलब कर उक्त सभी का नगर में पैदल मार्च जूलूस निकाला गया उक्त अभियुक्त व्यक्ति क्रमशः 1-कमलेश सिंह निवासी -गोदरीपारा 2- इस्माईल कुरैशी निवासी – गोदरीपारा 3- रंजित रजक निवासी – गोदरीपारा 4- इशहाक कुरैशी निवासी – न्यू टिकरापारा चिरमिरी 5- आशीष तिवारी निवासी – छोटी बजार 6- शिवराम सोनवानी छोटी बजार 7-राकेश गौर छोटी बजार चिरमिरी,8- अरविंद तिवारी निवासी छोटी बजार चिरमिरी 9- रितेश समुन्द्रे निवासी – छोटी बजार चिरमिरी 10- देवेन्द्र कुमार निवासी – छोटी बजार चिरमिरी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक  कार्यवाही कर एस.डी.एम न्यायालय (चिरमिरी)पेश किया गया तथा उक्त सभी अवैध कारोबार एवं धंधे को पुर्णत: बंद करने हिदायत भी दिया गया

{थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन सक्रिय कर अवैध कारोबार पर चिरमिरी पुलिस द्वारा सतत् निगरानी रखा जा रहा है।जाकर निरंतर उनके विरुद्ध वैधानिक
कार्यवाही किया जाएगा}

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में नवनियुक्त थाना प्रभारी उप.निरीक्षक चिरमिरी विजय सिंह,स.उ.नि विपिन मिंज,स.उ.नि बलराम चौधरी ,म.प्र.आर रूक्मणी बंजारे,प्र.आर भगत सिंह ,प्र.आर धीरेन्द्र सिंह ,प्र.आर विश्वनाथ सिंह ,आर. चंद्रसेन राजपूत,आर.अमित गुप्ता,आर. कमलेश साहू , सैनिक रत्नेश, सैनिक प्रमोद साहू , सैनिक राधेश्याम सहित अन्य हमराह – स्टाफ की बड़ी सराहनीय भूमिका रही

उक्त संबंध में नवनियुक्त थाना प्रभारी चिरमिरी
विजय सिंह – ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि –
मुझे पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ये निर्देश दिया गया है।और मैं कल ही ज्वाइन किया हूं ।और उक्त निर्देश में अवैध जो भी कार्य है ।उसको बंद करना है। सट्टा, गांजा, इंजेक्शन की बहुत शिकायत थी ।जो लोग पुर्व में चलान किए गए हैं।और जो भी लोग अभी सक्रिय हैं।उनके घर में दबिश दी गई।उनके पास कुछ नहीं मिला है। लेकिन पुर्व में अपराधी रहे हैं । और इस तरह के धंधे में लिप्त रहे हैं।उन सभी 10 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय (चिरमिरी)में पेश किए हैं।

आगे उक्त कड़ी में श्री सिंह ने कहा कि -चिरमिरी क्षेत्र मे किसी भी तरह का कोई भी व्यक्ति अगर नशा का व्यापार कर रहा है।तो निश्चित ही कड़ी  कार्यवाही होगी
हमें ऐसी गतिविधियों की सूचना दे हर हाल में कार्यवाही की जावेगी।
और जो हमारा नशा मुक्त (चिरमिरी) बनाने का अभियान है ।सभी के सहयोग से किया जाएगा
इसी कड़ी में पुलिस को (दीपक एक्का) के संबंध में भी आसूचना मिला था ।कि वो भी गांजा बेचता है । उक्त आसूचना के मद्देनजर पुलिस टीम उसके पकड़ने  रवाना किया था । लेकिन वो मिला नहीं भाग गया।