यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

गौरतलब हो कि – कोरिया पुलिस ने एक सायबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पकड़ने एवं उक्त कार्यवाही संबंध में तमाम मजबूत तथ्य मान. न्यायालय के समक्ष रखा गया था।जिसके आधार पर मान. न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए 02 आरोपियों को 3 -3 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है।
उक्त संबंध में पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि- प्रार्थी – बिजेंद्र कुमार यादव आ. धरमदेव यादव उम्र लगभग 72 वर्ष निवासी- जूनापारा थाना- बैकुंठपुर जिला -कोरिया (छ.ग) द्वारा एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि- दिनांक 21/05/2023 को इसके मोबाईल नंबर क्रमांक -9977677183 में रात्रि करीब 8 बजे इसके वाट्स- एप पर एक (विडियो- काल) आया जिसे प्रार्थी – किसी परिचित का विडियो काल होगा यह सोचकर उक्त वाट्स- एप विडियो काल को उठा लिया उक्त फोन/काल उठाते ही प्रार्थी के मोबाइल सक्रिन पर एक लड़की अपने कपड़े उतारकर (नग्न) अवस्था में दिखी उसी समय प्रार्थी ने अपना मोबाईल बंद कर दिया और उसका नंबर भी (डिलीट)कर दिया तत्पश्चात उक्त प्रार्थी- को किसी लड़की ने इसके मोबाईल नंबर पर सक्रिन -शाट लेकर गंदी फोटो भेजी ।और इससे( मैसेज)करके 50 हजार रुपए की मांग की गई । उक्त राशि नहीं भेजने पर विडियो को वायरल करने की धमकी देकर छल -पुर्वक प्रार्थी को डरा- धमका कर दिनांक 22/05/2023 से दिनांक 24/05/2023 तक के बीच में अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल लगभग 32 लाख रुपए की (ठगी) किया गया था।
प्रार्थी- की शिकायत पर थाना- बैकुंठपुर जिला -कोरिया (छ.ग)के अप.क्र 168/23 धारा -388,420,120(बी) भारतीय दंड संहिता एवं 66 (ग)आई.टी. एक्ट का अपराध सदर का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।जाकर उक्त प्रकरण में आरोपी 1- किशन कुमार उर्फ क्रषण कुमार आरोपी 2- नीरज कुमार को पुर्व – मे सन्- 2023 में गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों के विरुद्ध उक्त विवेचना जारी रखते हुए गिरफ्तार कर उक्त संबंध में (चलान )मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।जो उक्त दोनों आरोपियों को उक्त प्रकरण में 03-03 वर्ष कारावास की सजा से दण्डित किया गया है।
वहीं प्रकरण में अग्रिम विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक कुमार झा सहित पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री पंकज पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त ठगी रकम आरोपियों के खाते में 12 लाख एवं 4 लाख रुपए (ट्रांसफर) हुआ था । उक्त आरोपीगण क्रमशः 1- अक्षय कुमार आ.प्रवीण कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी- वार्ड नंबर 09 धोबीघाट थाना- बावल -जिला- रेवाड़ी हरियाणा
2- अभियुक्त लोकेश कुमार आ. राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 25 वर्ष निवासी- वार्ड क्रमांक 08 बागवाला मोहल्ला थाना -बावल जिला -रेवाडी हरियाणा जो लगभग 02 वर्ष से (फरार) आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।जिनके कब्जे से उक्त खाता खोलने के दौरान उपयोग किए गए ( मोबाईल) एवं सीम को उनके (मोमोरेडम) कथन पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया वहीं आरोपीगणों को मान. न्यायालय के न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल (दाखिला)कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित किया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी/ निरीक्षक विपिन कुमार लकड़ा,प्र.आर दीपक पाण्डेय,आर.दिनेश उईके सहित अन्य हमराह – स्टाफ की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।

More News
चलता ,फिरता अपराध…पुलिस ने पकड़ किया भांडाफोड…01 गिरफ्तार सिटी कोतवाली का मामला…
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…