February 10, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

मारी गोली …लुटे जेवरात, अब अंततः पुलिस गिरफ्त में चढ़े आरोपीगण …

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

इनसेट में –मिडिया को जानकारी देते थाना प्रभारी महोदय
इनसेट में –पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपीगण तथा जप्त सामाग्री.

विदित हो कि – एम.सी.बी जिला- क्षेत्र अंतर्गत थाना जनकपुर पुलिस द्वारा एक अनसुलझे गुत्थी के रहस्य से पर्दाफाश करते हुए।घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर लगभग घटना समय लूटे समानों की बरामदगी करने में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।

वहीं थाना प्रभारी जनकपुर श्री ओम प्रकाश दुबे द्वारा लगातार पदभार ग्रहण करते ही एक के बाद एक पुराने लंबित प्रकरण पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर घटना स्थल निरीक्षण कर सुक्ष्म गहनता से जांच\विवेचना किया गया जाकर कडी – दर कड़ी उक्त पहलुओं की बारिकी से छानबीन भी दबंग थाना प्रभारी के रूप में माने – जाने वाले ओम प्रकाश दुबे द्वारा की गई।और आखिरकार घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को (मध्यप्रदेश)से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने में थाना -जनकपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हो सकी है।

उक्त संबंध में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि – सर्राफा व्यापारी 02 सगे भाइयों को बजार से दुकान बंद कर लौटते वक्त गोली मार सोने-चांदी के आभूषण को लूट फरार हुए उक्त लूटेरों के विरुद्ध – प्रार्थी – राकेश सोनी द्वारा दिनांक 05/06/25 को थाना- उपस्थित हो इस आशय की शिकायत/रिपोर्ट दर्ज कराया कि -इसके भाई अनिल सोनी एवं ब्रम्हा सोनी जो कि -अपनी दुकान बंद कर हरचौका सप्ताहिक बजार से अपने घर /गांव के  तरफ जा रहे थे ।तभी रास्ते में घुघरी के पास 02 मोटर सायकल सवार 04 व्यक्ति उनका रास्ता रोक गोली मार मौके पर रखा सम्पत्ति सोना-चांदी के आभूषण को चोरी कर ले गए हैं ।जिसकी अनुमति किमत लगभग 52,6000/रू.आकी गई है। उक्त घटना जो कि – पुरे जिले का सबसे बड़ा चर्चित मामला में से एक रहा है।जिसमें विपक्ष भी जमकर उक्त घटना को लेकर सक्रिय हो गया था ।

तत्पश्चात प्रार्थी -के शिकायत पर थाना -जनकपुर के अप.क्र 108/ 25 धारा -309(4),109, भारतीय न्याय संहिता एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।अंततः अब उक्त घटना के महज कुछ महिनों के भीतर ही थाना- जनकपुर पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए अपनी जांच को जारी रखा जिसका नतीजा अंततः सभी-आरोपियो को पुलिस ने थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में गिरफ्तार किया जा सका है।थाना प्रभारी जनकपुर ओ.पी.दुबे ने उक्त मामले को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए वरिष्ठ -अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मुखबिर सक्रिय कर वहीं उक्त अज्ञात फरार आरोपियों को पकड़ने पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया वहीं उक्त प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी( सरहदी) क्षेत्रो में भी कराई गई।तभी उक्त दौरान थाना – जनकपुर पुलिस को ज्ञात हुआ कि -एक ऐसा ही मामला( दीगर राज्य) के थाना- गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम -( खन्नौधी) में भी हुआ है ।जिसके 04 संदेही व्यक्ति (शहडोल)जेल में निरूद्ध/अथवा बंद है ।तब उक्त बात की जानकारी से थाना प्रभारी उप.निरीक्षक ओम प्रकाश दुबे द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला – एम.सी.बी श्रीमती रत्ना सिंह,को अवगत करा उनका दिशा-निर्देश प्राप्त कर एस.डी.ओ.पी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकपुर श्री ओम.प्रकाश. दुबे द्वारा उक्त प्रार्थीगणों से संपर्क साझा कर उक्त संदेहियों को (चिन्हांकित )कराए जाने हेतु एक पुलिस की विशेष टीम का गठन करते हुए विधिवत मान. न्यायालय के दिए गए निहित प्रावधानों का पालन करते हुए। पहचान कार्यवाही हेतु फरियादी एवं पिडितो को साथ लेकर हमराह – स्टाफ दल- बल सहित (शहडोल,म.प्र)जेल रवाना हुआ
जहां से अग्रिम कार्यवाही किए जाने हेतु उक्त व्यक्तियों के पहचान की कार्यवाही मौके पर (तलब)कराकर प्रार्थीगणों के समक्ष उपस्थित कराने पर घटना को अंजाम देने वाले 04 संदेहियों की सही एवं सटीक पहचान किए जाने से थाना – जनकपुर पुलिस द्वारा मान. न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर उक्त संदेहियों के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर (प्रोडेक्शन)वारंट जारी कराया गया

संदेही आरोपियों की मौजूदगी में मान. न्यायालय से (पुलिस रिमांड )में लिए जाने प्रतिवेदन पेश किए जाने से 01 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया जाकर (शहडोल,म.प्र)से आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना – जनकपुर जिला – एम.सी.बी (छ.ग) लाकर उक्त संदेहियों का कड़ाई से विधिवत पुछताछ किए जाने पर पुलिस टीम को पहले उक्त संदेही आरोपीगण गुमराह करते एवं घटना को न करना बताते हुए। लगातार अपना बयान- बदल- बदल चकमा दे रहे थे ।लेकिन आखिरकार एम.सी.बी पुलिस के लगातार कड़ाई किए जाने से एवं पुछताछ से अंततः हार मानकर अभियुक्तगण पुलिस के सामने टूट गए।और अपना अपराध को घटित करना स्वीकार करते हुए।घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, जिंदा कारतूस,फायर कारतूस,खोखा ,लूटे गए सोना-चांदी जेवरात 90 से 95% बरामद कराया जिन्हें जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तदुउपरांत आरोपीगणों के लगातार ऐसी ही घटना कारित किए जाने से आदतन शातिर लूटेरों का गिरोह होने की स्थिति में थाना – जनकपुर पुलिस द्वारा अपितु माल – मरूषका बरामद करते हुए अलग से उक्त मामले पर जोड़ी धारा 111,3(5)बी.एन.एस का अपराध दर्ज किया गया ।

उक्त घटना का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीम को लोग अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाई देते भी नजर आ रहे।
वहीं पुलिस का विश्वास जनता में साफ दिखाई प्रतित होता भी नजर आ रहा है। अपराधियों में पुलिस का भय भी स्पष्ट है । पुलिस का स्पष्ट संकेत है ।कि अपराधी कोई भी और कितना ही चालाक क्यों न हो हर- हाल में एम.सी.बी जिले की पुलिस उसी की भाषा में कानून का शिकंजा कसेगी ।

गिरफ्तार आरोपी क्रमशः 1-देवराज ,2-मोनू कुशवाहा,3- उमाशंकर शर्मा,4-रामप्रकाश शर्मा उर्फ लल्ला उर्फ कल्ली शर्मा उक्त सभी निवासी -मुरैना (म.प्र) को  थाना – जनकपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के न्यायिक रिमांड पर पेश कर ( जेल- दाखिला)कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराया गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में – थाना प्रभारी उप. निरीक्षक ओम प्रकाश दुबे,स.उ.नि दिनेश चौहान,प्र.आर संदीप बागीस,प्र.आर संजय पाण्डेय,प्र.आर जय ठाकुर,आर. संजय यादव ,आर. सुर्यपाल ,आर .सहबाज ,आर देवचरण सहित अन्य थाना स्टाफ की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।

[छत्तीसगढ़ लायंस न्यूज ( नेटवर्क)अथक प्रयासों से लूट मामले पर मिली सफलता को लेकर थाना – जनकपुर पुलिस को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है]