यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर.
विदित हो कि – इन दिनों राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सुशासन की सरकार विराजमान हैं।और भ्रष्टचार में लिप्त अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अभियान को व्यापक रूप से चलाया जा रहा है।
जिससे किसी भी व्यक्ति को सरकार की योजना से वंचित एवं परेशान न होना पड़े ।
,उक्त संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो (अंबिकापुर) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है ।कि- एम.सी.बी जिला क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ के अधीन आने वाले ग्राम- पंचायत डोमनापारा निवासी प्रार्थी – रमेश सिंह द्वारा (A.C.B) कार्यालय अंबिकापुर में शिकायत की गई थी ,कि – प्रार्थी द्वारा अपने खेत में सिंचाई के लिए अस्थाई विधुत कनेक्शन हेतु बिजली आफिस (मनेंद्रगढ़)में आवेदन किया गया था,जिसका सर्वे भी हो चुका था । परंतु कनेक्शन नहीं लगाया गया था।वहीं प्रार्थी -रमेश सिंह द्वारा बिजली आफिस में पदस्थ लाइनमेन राकेश शुक्ला से संपर्क करने पर 10,000/रू. रिश्वत की मांग की गई,और कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार को पैसे जाकर देने की बात कही गई , प्रार्थी उक्त रिश्वत को नहीं देना चाहता था ।, बल्कि उक्त दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए, रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था, शिकायत सत्यापन पश्चात 9,500/रू. में सहमति बनी ।कि दिनांक 25/05/26 को (ट्रैप ) आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार एवं लाईनमेन राकेश शुक्ला को एंटी करप्शन ब्यूरो (अंबिकापुर)टीम ने दबिश दे छापामार कार्यवाही करते हुए 9,500/रू. की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया,जाकर प्रार्थी की शिकायत धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
अचानक हुए उक्त कार्यवाही से विधुत विभाग मनेंद्रगढ़ में बड़ा बदलाव और हड़कंप मचा हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो की नजर से भ्रष्ट अधिकारियों का बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन भी है।ऐसा बताया जा रहा है।

More News
कोतवाली पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने… मासूम को उसके परिजनो से मिलाया …चारों ओर हो रही भरी पुरी प्रसंशा…
नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर उठा सियासी भूचाल… युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने लिया आड़े हाथों…
जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी…