May 26, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर उठा सियासी भूचाल… युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने लिया आड़े हाथों…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट .

संतों के अपमान पर युवा मोर्चा का कड़ा विरोध.

मनेन्द्रगढ /- बता दें कि जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के प्रति की गई। अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह बयान न केवल एक पूज्य संत का अपमान है, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की आस्था और सनातन संस्कृति पर सीधा आघात है।

उक्त विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला एमसीबी, ने इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय बयान की घोर भर्त्सना की है ।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि- डॉ. चरण दास महंत को तत्काल अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यदि शीघ्र ही इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी वापस नहीं ली जाती है, तो युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक रूप से चरणबद्ध उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संतों के सम्मान, सनातन संस्कृति और हिंदू समाज की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा, और किसी भी प्रकार का अपमान सहन नहीं किया जाएगा,