यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर.

भगत सिंह चौक मनेंद्रगढ़ रोड पर भटक रहे मासूम बच्चे को परिजनों से मिलाया.
मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते सड़क पर रात मे भटक रहे रोते मासूम बच्चे को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया.
पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में भरी पुरी सराहना आम नागरिकों द्वारा की जा रही है।
उक्त संबंध में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ श्री विवेक पाटले ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एम.सी. बी.श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)के निर्देश पर पैदल पेट्रोलिंग व यातायात व्यवस्था बनाने हेतु विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी स्वयं अपने स्टाफ के साथ भ्रमण पर थे ।तभी उक्त दौरान भगत सिंह चौक के पास रोड पर लगभग 8.40बजे रोता हुआ नाबालिग बच्चा भटक रहा था. बच्चे को तत्काल खाई खजाना देकर दिलासा देकर पुलिस टीम के साथ अपने संरक्षण में लेकर थाने लाया गया एवं पूछताछ के दौरान बच्चा सदमे मे होने की वजह से अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा था। जिससे बालक के परिजनों की खोजबीन हेतु निकटवर्ती पुलिस थानों को सूचना दी गई साथ ही ‘पुलिस मिडिया’ ग्रुप मे बच्चे की तस्वीर साझा की गई. तत्पश्चात मिडिया बधुओ द्वारा भी तत्काल उक्त फोटो प्रसारित कर खोजबीन मे सहयोग किया गया. परिणाम स्वरुप उक्त जानकारी गुम बालक के परिजनों को मिली और अंततः पुलिस से संपर्क किये तो बालक के थाना पर सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई. बालक उम्र कम होने के कारण अपने घर और परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था.इसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुवे सूचना मिलने के बाद बच्चों के दादी -दादा को थाने बुलाया और आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली, और पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है ।कि- यदि समय रहते पुलिस को बालक नहीं मिलता तो उसके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण बच्चे सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गए।
थाना प्रभारी/निरीक्षक श्री विवेक पाटले ने गुम बच्चे के दादा रामप्रसाद सोनी60वर्ष व दादी कुसुम सोनी 55वर्ष को सांत्वना देते हुवे समझाइश भी दिया ।और लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। तथा किसी भी संदिग्ध या लावारिस स्थिति में दिखने वाले बच्चों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।दादी अपने पोते को पाकर ख़ुशी के आँसू रोक नहीं पा रही थी.
पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही ने यह साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
उक्त सराहनीय भूमिका में विशेष रूप से थाना प्रभारी/निरीक्षक सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ विवेक पाटले,प्र.आर सेन, प्र.आर प्रिन्स राय, (सी.ओ)अमित गुप्ता, प्र.आर रवि शर्मा,प्र.आर राकेश,( सी.ओ) आजाद, (सी.ओ)विजय यादव का अहम योगदान रहा,

More News
एम.सी.बी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमारी ने मचाया हड़कंप… विधुत विभाग के जे.ई सहित लाईन मैन 9500/रू. की रिश्वत लेते चढ़े हत्थे….
नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर उठा सियासी भूचाल… युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने लिया आड़े हाथों…
जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी…