यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
जिले के दो आदतन अपराधी सन्नी दुबे आत्मज सुरेश दुबे निवासी सरोवर मार्ग तथा चन्दन उर्फ चन्द्र प्रकाश शर्मा निवासी गोदरीपारा चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने 01 वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर आदेश जारी किया है। इसके पश्चात दोनों अपराधी जिले की सीमाओं से बाहर रहेंगे। यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा (क) (ख) के तहत पारित किया गया है। इस आदेश के तहत सन्नी दुबे को 27 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 से तथा चन्दन उर्फ चन्द्र प्रकाश को 28 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से दोनों अपराधियों को जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं इसके सीमावर्ती राजस्व जिला कोरिया, कोरबा, पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही, अनूपपुर, शहडोल, सीधी जिलों के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाये और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए अपराधियों को इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….