May 13, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …


यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा) की खास रिपोर्ट



1- सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही.


2 – अवैध( अंग्रेजी ,शराब) परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार.


3 – बिना नंबर प्लेट (स्कूटी )से की जा रही थी ,अवैध शराब की तस्करी,


करीब 09 लीटर अंग्रेजी शराब ,सहित दो पहिया वाहन भी हुई जप्त.


इन दिनों लगातार एम.सी.बी जिला – पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के कुशल दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के आधार पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ श्री विवेक पाटले के नेतृत्व में थाना- क्षेत्र अंतर्गत एक के बाद एक दनादन प्रभावी कार्यवाही करते हुए। अवैध कारोबार और उसमें संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध कठोर तथा वैधानिक कार्यवाही की जा रही , उक्त वजह अवैध कारोबारियों में बड़ा हड़कंप मचा हुआ है।वहीं अवैध शराब का परिवहन करते सायबर सेल सहित संयुक्त रूप से गठित टीम थाना सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ द्वारा 50 पांव अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।उक्त संबंध में – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि- पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक मनेन्द्रगढ़ के मार्गदर्शन पर जिला- क्षेत्र अंतर्गत में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार एक मुहिम स्वरूप ,,अभियान,, चलाया जा रहा है। उक्त क्रम में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए। 01 आरोपी को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है।वहीं थाना -सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी मार्ग स्थित( रेलवे पुलिया) के पास (घेराबंदी )कर एक बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की (टीवीएस ,जुपिटर ,स्कूटी )को रोका गया। जाकर वाहन चालक की तलाशी लिए जाने पर उक्त युवक के कब्जे से 50 पाव अंग्रेजी शराब (प्रत्येक शी.शी 180 एम.एल )कुल मात्रा करीब 9 लीटर का मिला जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,750/रू. जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तत्पश्चात उक्त पुलिस टीम द्वारा पुछताछ किए जाने पर उक्त आरोपी युवक द्वारा अपना नाम- पारसमणी प्रजापति आ.रमेश प्रजापति उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 06 ईटा भट्ठा दफाई झगराखाड थाना -झगराखाड जिला- एम.सी.बी (छ.ग)का होना बताया के कब्जे से (गोवा ,कंपनी की अंग्रेजी) व्हिस्की बरामद हुआ ,तदुउपरात घटना में प्रयुक्त किया गया वाहन को भी जप्त कर आरोपी /अभियुक्त के विरुद्ध थाना- सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर मान. न्यायलय के न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।


उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी / निरीक्षक सिटी कोतवाली विवेक पाटले, स.उ.नि अभिषेक पाण्डेय,प्र.आर. पुष्कल सिन्हा(साइबर सेल ), (सी.ओ) प्रमोद यादव, जितेन्द्र ठाकुर, दीप तिवारी सहित अन्य हमराह – स्टॉफ सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ की बड़ी सराहनीय भूमिका रही


एम.सी.बी पुलिस की“अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी”रहेगी-सिटी कोतवाली थाना प्रभारी/निरीक्षक श्री विवेक पाटले


You may have missed