यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट
कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार और खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में मनेंद्रगढ़ के शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण और रेल्वे इंस्टिट्यूट ग्राउंड में विकासखंड और जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 03 जनवरी 2025 को तथा जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
इसमें 9 से 18 वर्ष तथा 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बालिका/महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। आयोजन के लिए खड़गवां का नोडल अधिकारी संजू डे 7999789818, जनकपुर का नोडल अधिकारी अनिल राजवाड़े 9165246695, एवं विष्णु कांत शुक्ला 9575848103,और मनेंद्रगढ़ का नोडल अधिकारी शिव कुमार चौधरी 9425255757,को नियुक्त किया गया है।
सभी विद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि अपनी बालिका/महिला प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में शामिल कराना सुनिश्चित करें।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….