May 15, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा सोनहत पुलिस के हत्थे…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

सोनहत थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में आरोपी-को गिरफ्तार किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है।कि पीड़िता के साथ ग्राम- कुप्पी जिला (सूरजपुर )निवासी- आरोपी इंदरलोक सिंह ने परिचय बनाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। उक्त दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने विवाह का अनुरोध किया तो आरोपी ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।
जिस संबंध में थाना- सोनहत के अप.क्र 07/25 धारा 137(2), 87, 64(2)(M), बी.एन.एस. व 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया व उप पुलिस अधीक्षक सोनहत के निर्देशन पर कार्यवाही की गई।

आरोपी -इंदरलोक सिंह की गिरफ्तारी के लिए ग्राम- कुप्पी थाना -ओड़गी जिला -सूरजपुर में मुखबिर तैनात किए गए। मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 13 /1/25 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे( न्यायिक रिमांड )पर भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार अग्रवाल, प्र. आर .दीपक पांडेय, म. प्र. आर. लूना सिंह,आर.रामप्रसाद की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस विभाग इस तरह के गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You may have missed