May 14, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

थाना रामनगर पुलिस द्वारा पशुओं पर क्रूरता करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 02 नग मवेशियों को मुक्त करवा( कांजी) हाऊस में सुरक्षित रखवाया …

विरेन्द्र कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ (अनुपपुर)की खास रिपोर्ट

इनसेट में –घटना में प्रयुक्त वाहन तथा पुलिस.
इनसेट में – जप्त मवेशी

दिनांक 06/04/25 को रात्रि- गस्त के दौरान मुखबिर माध्यम सूचना प्राप्त हुआ कि पिकअप वाहन क्रमांक CG-13 -AM- 1308 में कुछ लोग मवेशियों को ठूस-ठूस कर बिना चारा पानी दिये क्रूरता पूर्वक लोड कर (आमाडांड )से (कोतमा )की तरफ ले जा रहे है। उक्त  मुखबिर द्वारा बताये अनुसार (झिरिया टोला तिराहा) के समीप नाकाबंदी किया गया जो कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताये गये नम्बर अनुसार पिकप वाहन क्र० CG- 13 -AM- 1308 पुलिस टीम को आता दिखाई दिया जिसे रोककर नाम व पता पूछा गया जो वाहन चालक द्वारा अपना नाम – सुमित दास चौधरी आ. कृष्णा दास चौधरी उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी -ग्राम -सेरदर्दी थाना -मरवाही जिला- जीपीएम( छ.ग) का होना बताया तथा 02 दो नग भैंस को गोपाल चन्द्रा आ. ध्यान सिंह चन्द्रा उम्र  लगभग 35 वर्ष निवासी -अमेरा टिकरा थाना- मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) एवं वाहन मालिक देवेन्द्र कुमार पाव निवासी- सेमरदर्दी थाना -मरवाही जिला -जीपीएम (छ.ग.) का होना बताया जो पिकअप वाहन की तलाशी लिये जाने पर पिकअप वाहन में 02 नग भैंस लोड मिला जिनसे मवेशी के परिवहन संबंधित वैध दस्तावेज चाही गई जो नहीं होना बताया । अतः आरोपीगण- सुमित दास चौधरी, गोपाल चन्द्रा एवं देवेन्द्र कुमार पाव के कब्जे से 02 नग भैंस अनुमानित कीमत लगभग 40,000 /रूपये एवं पिकअप वाहन क्र-CG-13- AM- 1308 कीमत करीब 06 लाख रूपये कुल जुमला 6,40,000/ रूपये को जप्त किया गया तथा जप्तशुदा मवेशियों को विधिवत सुरक्षित कांजी हाऊस (मलगा) के संचालक के सुपुर्द किया गया। मवेशियो के साथ क्रूरता करने वाले तीनो आरोपीगणो के विरूद्ध थाना रामनगर में अपराध धारा 6(क)10 म०प्र० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम का कायम किया जाकर आरोपीगणो के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी उपनिरी. सुमित कौशिक के कुशल नेतृत्व में प्रआर० निरंजन खलखो, प्रआर० 11 हरीश डेहरिया, आर० मनोज उपाध्याय, आर० विनोद मरावी की बड़ी सराहनीय भूमिका रही

You may have missed