यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

बता दे कि एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। जहां मान. मंत्रीगण के आगमन तथा कार्यक्रम से नदारद रहने वाले कार्यपालन अभियंता को कलेक्टर महोदय जिला एमसीबी द्वारा नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण हेतु 02 दिन का समय दिया गया है।
उक्त संबंध में जारी नोटिस अनुसार लेख है।कि-20/5/25 को मान.प्रभारी मंत्री तथा मान. स्वास्थ्य मंत्री एवं मान.विधायक विधानसभा क्षेत्र क्र 01 का सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कठौतिया में जिले में प्रवास कार्यक्रम था। उक्त शिविर के दौरान कार्यक्रम स्थल कठौतिया एवं कार्यक्रम के पश्चात रेस्ट हाउस में न तो स्वयं उपस्थित थे।और न ही विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित था।जिसके परिणामस्वरूप अव्यवस्था उत्पन्न हुई जिला मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में छत्तीसगढ़ शासन के 02 कैबिनेट मंत्रीगण एवं एक विधायक महोदया के प्रवास के दौरान अनुपस्थित रहना न केवल लापरवाही एवं उदासीनता का परिचय है। अपितु सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की कंडिका 3 का भी उल्लंघन है।
उपरोक्त लापरवाही एवं उदासीनतापुर्ण कृत्य के लिए क्यों न विभाग को अनुसामनास्तक कार्यवाही हेतु प्रस्तावित किया जावे समक्ष में उपस्थित होकर अघोहस्ताक्षरकर्ता को 02 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करें ।जवाब प्रस्तुत न किये जाने पर अथवा समाधान कारक नहीं पाये जाने पर एक पक्षीय कार्यवाही हेतु विभाग को प्रस्तावित किया जावेगा। उक्त नोटिस में उल्लेख किया गया है।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….