यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष मान.देवराज बघेल के आदेशानुसार, प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा जिला गौरेला , पेंड्रा, मरवाही का गठन किया गया है।ज्ञात हो कि – इसके पुर्व जिला एमसीबी का गठन किया जा चुका है। गौरतलब है कि – नमो – नमो मोर्चा भारत संगठन जो धीरे- धीरे अपने विस्तार की ओर है ।जो एक राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन है ।वहीं जिला जी.पी.एम में 05 नये पदाधिकारियों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है।जो निम्न प्रकार से है। जिलाध्यक्ष जी.पी.एम रोहित कुमार ,जिला उपाध्यक्ष जयराम ,जिला महामंत्री रिशी कुमार ,जिला मंत्री कमलदास रैदास ,जिला सचिव अमित चन्द्रा की नियुक्ति की गई है।
जिस संबंध में – नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरेला, पेंड्रा, मरवाही रोहित कुमार ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि – जो जिम्मेदारी मुझे प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष महोदय जी द्वारा दी गई है।उस पर मैं खरा उतरने का हरसंभव अथक प्रयास करूंगा,और अपने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करूंगा,और संगठन का मैं आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….