यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

जिले में मानसून ने अपनी पूरी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में हरियाली की उम्मीदें हरी हो गई हैं और किसान खरीफ फसलों की बुवाई को लेकर आशावान हैं। भू-अभिलेख विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 12.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से 15 जुलाई 2025 तक जिले में कुल औसत 394.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है जो खरीफ खेती के लिए अनुकूल मानी जा रही है।
तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कोटाडोल ने सर्वाधिक 521.6 मिमी वर्षा के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। भरतपुर 453.7 मिमी वर्षा के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा चिरमिरी में 391.2 मिमी, खड़गवां में 371.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़ में 322.2 मिमी और केल्हारी में 305.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में हो रही लगातार बारिश से किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। अब तो खेतों में बोआई कार्य भी तेज होने लगी है। साथ ही आने वाले दिनों में मौसम की अनुकूलता बनी रही तो इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….