विरेन्द्र कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ (अनुपपुर)की खास खबर


पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा अवैध कबाड़ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.
रेड कार्यवाही में 05 ट्रको में लोड अवैध कबाड़ सामाग्री कुल कीमती लगभग -1,01,02,625 रूपये की जप्तः 05 आरोपी गिरफ्तार.
बता दें कि -पुलिस अधीक्षक (अनूपपुर) मोती उर रहमान जी को विश्वस्त सूत्रो से ज्ञात हुआ कि शहडोल – कोतमा नेशनल हाईवे – 43 के किनारे ग्राम- पोड़ी के नजदीक (मोहम्मद सादिक मंसूरी उर्फ जानू )नामक कबाड़ी के सांई- धर्मकांटा के पास ट्रकों में बड़ी मात्रा में लोहे का अवैध कबाड़ व्यापार हेतु लोड कराया गया है ।
जो पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन, उप.निरीक्षक अजय तेकाम एवं स. उ. नि. संतोष वर्मा ,के विशेष टीम का गठन किया गया एवं शनिवार की देर रात रेड कार्यवाही कराई गई।
तत्पश्चात कोतवाली पुलिस की रेड कार्यवाही में ट्रक क्रमांक CG-06-HC-8719 के चालक -जीवन बैगा आ. छंगा बैगा उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी- ग्राम -बेलिया थाना -अमलाई जिला- शहडोल
ट्रक क्रमांक CG-31-B-6872 के चालक- रमेश प्रसाद आ. ज्ञानी दास महरा उम्र करीब 26 वर्ष निवासी- ग्राम- सेमरिया टोला के पास ग्राम- जमगाँव तहसील- जैतपुर जिला- शहडोल
ट्रक क्रमांक MP-65-H-0179 के चालक- दुर्गेश बैगा आ. बिहारी लाल बैगा उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी- ग्राम अमिलिहा- थाना -चचाई
ट्रक क्रमांक MP-18-GA- 2640 के चालक पुष्पराज सिंह मार्को आ. लल्लू सिंह मार्को उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी -चांपा थाना -सोहागपुर जिला -शहडोल
ट्रक क्रमांक UP-14-ET-1603 के चालक नोहर सिंह उड़के आ. बब्बू सिंह उईके उम्र करीब 25 वर्ष निवासी- ग्राम -पोड़ी -थाना -कोतवाली जिला – अनूपपुर के द्वारा उक्त ट्रकों में लोड अवैध लोहे के कबाड़ के बारे में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये एवं बताए कि उक्त ट्रको में लोड लोहे का कबाड़ (जानू कबाड़ी उर्फ मोहम्मद सादिक) आ. मोहम्मद मंसूर निवासी -अनूपपुर का होना बताया गया ।
जाकर कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त 05 ट्रक एवं ट्रको में लोड लोहे के पाईप, एंगल, पुराना कबाड़, गाटर, लोहे का पुराना कबाड़, चादर, पुरानी साईकिले एवं अन्य कबाड़ कुल कीमती 25,02,625 रूपये का एवं 05 ट्रक कुल कीमती 76,00,000 रूपये कुल जुमला कीमत लगभग 1,01,02,625 रूपये की संपत्ति को जप्त कर
प्रकरण क्रमांक 05/25, 06/25, 07/25,08/25 एवं 09/25 धारा 35 (1)ड़ बी.एन.एस.एस. /303(2) बी.एन.एस. में जप्त कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से जप्तशुदा लोहे के कबाड़ एवं सामाग्री के बारे में पूछताछ जारी है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम व एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के साथ उप.निरीक्षक अजय तेकाम, स. उ.नि संतोष वर्मा, प्र. आर. राजकुमार साहू, आर. प्रकाश तिवारी, आर. अब्दुल कलीम, आर.दीपक बुन्देला की टीम के द्वारा अवैध लोहे की कबाड़ के 05 ट्रको को अवैध कबाड़ सहित जप्त किया जाकर कार्यवाही की गई है।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …