February 10, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

जिला- स्तरीय साईबर संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न….

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

बता दें कि -दिनांक 01/11/2025 को सेंट पैट्रिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय साइबर संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.), सरगुजा रेंज, सरगुजा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा की गई।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा गया कि – – साइबर अपराध आज के डिजिटल युग की सबसे बड़ी चुनौती है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है — सावधानी और जागरूकता।”उन्होंने नागरिकों से अपील  कि – किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें और अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि —
साइबर अपराध से बचाव के लिए हर व्यक्ति को डिजिटल सुरक्षा के नियमों को जानना आवश्यक है। जागरूक नागरिक ही साइबर अपराध के विरुद्ध सबसे सशक्त रक्षा कवच हैं।”

उक्त अवसर पर साइबर अपराध के पीड़ितों (Victims) ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे जनता को वास्तविक घटनाओं से सीखने का अवसर मिला।
बैंक – अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के उपाय बताए तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स मनेंद्रगढ़ के प्रतिनिधियों ने व्यापारिक लेन-देन में सतर्कता बरतने की अपील की

उक्त कार्यक्रम में निम्न अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही—श्रीमती दीपिका मिंज, नगर पुलिस अधीक्षक,( चिरमिरी)
श्री अलेक्सियुस टोप्पो, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एस.डी.ओ.पी.), मनेंद्रगढ़
श्री हेमंत टोप्पो, रक्षित निरीक्षक, पुलिस लाइन मनेंद्रगढ़
श्री विवेक पाटले, निरीक्षक, अ.जा.क प्रकोष्ठ मनेंद्रगढ़
श्री सुनील तिवारी, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़
श्री विजय सिंह, थाना प्रभारी, चिरमिरी
श्री मनीष धुर्वे, थाना प्रभारी, पोड़ी
श्री टिकेश्वर यादव, थाना प्रभारी, केल्हारी
श्री पुष्कल सिन्हा, प्रभारी, साइबर सेल मनेंद्रगढ़ एवं उनके सहयोगी स्टाफ — आर. जितेन्द्र ठाकुर, राकेश तिवारी, भूपेन्द्र यादव ,श्री प्रिंस राय, थाना मनेंद्रगढ़

तथा जिले के समस्त थाना एवं चौकी से आए अन्य पुलिस स्टाफगण।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएँ, बैंक अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारीगण, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, आम नागरिक सहित लगभग 400 लोग उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

[कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन, पीड़ितों एवं विशेषज्ञों द्वारा संवाद, तथा जनसामान्य के साथ इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया]

{कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की कवरेज की एवं साइबर सुरक्षा संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया}

{कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं, अपने परिवार एवं समाज को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने हेतु सदैव सतर्क रहेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे}