May 14, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

सोनहत के वनांचल ग्रामों में खराब सोलर प्लांटों से पसरा अंधेरा… सांसद प्रतिनिधि ने अपनी आवाज की बुलंद

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर

सांसद प्रतिनिधि-पाठक ने जिला प्रशासन से मरम्मत कराने की मांग.

गौरतलब हो कि -सोनहत क्षेत्र के रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर रावत सरई पत्थरगवां जैसे – अन्य वनांचल गांवों में पिछले कई महीनों से सोलर प्लांट खराब पड़े हुए हैं।जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए, सांसद प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से उक्त खराब पड़े सोलर प्लांटों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

उक्त समस्या का विवरण निम्न प्रकार से है।
क्षेत्र के जिन गांवों में बिजली की लाइन नहीं पहुंची थी, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) द्वारा सोलर प्लांट और घरेलू सोलर लाइटें लगाई गई थीं। शुरुआत में इन प्लांटों से गांवों में रोशनी की उम्मीद तो जगी थी। लेकिन देख रेख और रखरखाव के अभाव में ये प्लांट  खराब हो गए। कई जगहों पर तो ये सोलर सिस्टम केवल शो,पीस बनकर रह गए हैं।ऐसी जानकारी सांसद प्रतिनिधि- द्वारा मिडिया माध्यम साझा की गई है।

ग्रामीणों का कहना है -कि शाम ढलते ही पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है। जिससे दैनिक जीवन के कार्य प्रभावित होते हैं ।और सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सांसद प्रतिनिधि की मांग:
मामले की गंभीरता को देखते हुए, सांसद प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें हर घर तक बिजली पहुंचाने का दावा कर रही हैं.लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। उन्होंने मांग की  संबंधित विभाग (क्रेडा) इन खराब पड़े सोलर प्लांटों का तत्काल सर्वे कर, उनकी मरम्मत या बदलने की कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिल सके।

You may have missed