गौरतलब है कि इन दिनों एमसीबी जिला क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ में नवीन थाना प्रभारी/ निरीक्षक श्री दीपेश सैनी ने अपना पदभार ग्रहण करते ही वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर नशीली दवाओ के विरुद्ध विशेष मुहिम अंतर्गत निरंतर नकेल कसी जा रही है। निश्चित ही अवैध कारोबार एवं उसके कारोबारियों में कानून का भय निर्मित हो सकेगा ।और नशा मुक्त अभियान भी सफल सार्थक हो सकेगा

उक्त संबंध में सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि – पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से) के द्वारा जिले में चल रहे अवैध कारोबारो खासकर नशीले पदार्थो के अवैध व्यापार संबंध में कड़ी और सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में सायबर सेल मनेंद्रगढ़ एवं सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस की संयुक्त रूप से एक विशेष टीम का गठन किया गया तत्पश्चात उक्त क्रम में दिनांक 9/11/25 को एक नशे के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने में बड़ी सफलता हाथ लग सकी है।
जाकर सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस को मुखबिर माध्यम सूचना प्राप्त हुआ कि -ग्राम – सनबोरा निवासी – विरेन्द्र पनिका उर्फ बिट्टू नामक युवक द्वारा अपने पास अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन को रखकर उसे बेचने फ़िराक में ग्राहक की तलाश में घुम रहा है। उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस की विशेष टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर विरेन्द्र पनिका उर्फ बिट्टू आ. शिवनारायण पनिका उम्र लगभग 24 वर्ष को पकड़ा गया जिसके कब्जे से सफेद रंग के छोले में रखे Rexogesic -Buprenorphin-injection 95 नग एवं Maleate-injection-ip -95 नग कुल जुमला 190 नग नशीले इंजेक्शन को कब्जा पुलिस में लेकर विधिवत जप्त किया गया जिसकी अनुमति किमत लगभग 66,500/रूपये आंकी गई है।वहीं आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जिला- पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के अवैध व्यापार,मादक पदार्थ तस्करी, एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी निरंतर सतत् रूप से जारी रहेगा।
पुलिस की उक्त कार्यवाही से अवैध कारोबारियों के मध्य बड़ा हड़कंप मचा हुआ है।
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस की उक्त कार्यवाही की आमजन तारीफें भी करते नजर आ रहे।ऐसा सुत्र भी बताते हैं।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल मनेंद्रगढ़ निरीक्षक श्री विवेक पाटले, निरीक्षक सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ श्री दीपेश सैनी ,स.उ.नि अभिषेक पाण्डेय,स.उ.नि चेतन राम राजवाड़े,प्र.आर प्रिस राय ,प्र.आर पुष्कल सिन्हा,आर. जितेन्द्र ठाकुर,आर. भुपेंद्र यादव ,आर . हाफिज कुरैशी ,आर . उत्तरा कश्यप आर.प्रदीप लकड़ा की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।
छत्तीसगढ़ लायंस न्यूज उक्त पुलिस टीम द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …