यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट




इन दिनों एमसीबी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी उप.निरीक्षक विजय सिंह लगातार अवैध गतिविधियों सहित शहर की शांति भंग करने वाले के विरुद्ध कानून का शिकंजा कसते हुए। संबंधित आरोपियों का जुलूस पैदल मार्च शहर के अंदर से निकाला जा रहा है। उक्त संबंध में थाना – चिरमिरी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि – पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक महोदय रत्ना सिंह जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में शाति एवं सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने एवं गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त तारतम्य में थाना- चिरमिरी क्षेत्रांतर्गत डोमनहील निवासी- विक्रम सिंह उर्फ विक्की के द्वारा दिनांक 24/11/25 से लगातार क्षेत्र में घुम-घुम कर थाना – क्षेत्र में आम नागरिको के साथ अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने तथा क्षेत्र में आतंक मचाने का कार्य किया जा रहा था ।जिसके क्रमशः प्रार्थीगण – सिद्धार्थ सिंह आंडिल आ. प्रेम साय आंडिल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी- वार्ड नं0 36 डोमनहील थाना -चिरमिरी के रिपोर्ट पर अप. क्र 312/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4) बीएनएस. 3 (1) (द), 3(1) (घ) एससी/एसटी एक्ट, कायम किया गया वहीं प्रार्थी -अमित कुमार बेहरा आ.भीमो बेहरा उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी -गोदरीपारा के रिपोर्ट पर अप.क्र 333/25 धारा 296, 351(2), 115 (2) बीएनएस.तथा प्रार्थी -अविनाश मनहर आ. सत्यनारायण मनहर उम्र करीब 21 वर्ष निवासी -वार्ड नं0 22 कच्ची दफाई छोटी बाजार चिरमिरी थाना -चिरमिरी के रिपोर्ट पर अप. क्र 337/25 धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस, 3 (1) (द), 3 (1) (घ) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था । एवं प्रार्थिया श्रीमती सीमा रवि आ.बादल रवि उम्र 25 वर्ष निवासी- हरे कृष्णा दफाई- डोमनहील चिरमिरी थाना -चिरमिरी के रिपोर्ट पर अप. क्र 340/25 धारा 324 (1), 331(4), 296, 351(2), 115 (2) बीएनएस., जोड़ने पर प्रथक से धारा 3(1) (द), 3(1) (घ) एससी/एसटी एक्ट वहीं
प्रार्थी- शत्रुघन सिंह आ. मान सिंह उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी- डोमनहील चिरमिरी के रिपोर्ट पर अप. क्र 337/25 धारा 296, 351(2), 115 (2) बीएनएस, 3(1) (द), 3 (1) (घ) एससी/एसटी एक्ट का उक्त प्रार्थी गणों के शिकायत पर दर्ज किया गया था । जाकर उक्त मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये घटना की जानकारी से पुलिस अधीक्षक महोदय एमसीबी. श्रीमती रत्ना सिंह को अवगत कराया जिनके द्वारा घटना में त्वरित कार्यावाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर मुखबीर सूचना पर प्रकरण के आरोपी- विक्रम सिंह उर्फ विक्की आ. अभय सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी- भीम दफाई डोमनहील चिरमिरी जिला-एम.सी.बी (छ.ग)को गिरफ्तार दिनांक 03/12/25 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पिता अभय सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी -भीम दफाई डोमनहील चिरमिरी थाना चिरमिरी का गुण्डा बदमाश है ।जिसके विरुद्ध थाना चिरमिरी में पूर्व में भी 14 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह, स.उ.नि. दिनेश्वर प्रसाद रवि, चित्रभान सिंह, पुरनचंद राजवाड़े, प्र.आर.अशोक एक्का, विश्वनाथ सिंह, राजेश सिंह, लाल मोरध्वज सिंह, अजय पोया, आर.भगवान सिंह, विनित सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद, की बड़ी सराहनीय भूमिका रही

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …