यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर

अवैध शराब तस्करी के प्रकरण में फरार 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.
विदित हो कि – थाना झगराखाड क्षेत्र अंतर्गत कोड़ा में अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक बुलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ था ।जिसमें सायबर सेल जिला एमसीबी सहित थाना झगराखाड पुलिस बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए उक्त कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर सायबर सेल थाना प्रभारी/निरीक्षक मनेंद्रगढ़ विवेक पाटले,थाना प्रभारी झगराखाड उप निरीक्षक आर.एन. गुप्ता के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध मुहिम अंतर्गत अपितु वाहन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। बल्कि उक्त अवैध शराब परिवहन में संलिप्त (म.प्र) शराब भट्ठी के कर्मचारियों को गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
उक्त संबंध में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि प्रकरण मे दिनांक 18/11/25 को थाना- झगड़ाखांड क्षेत्र के कोड़ा मोड़ के पास एक बोलरो वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की घटना घटित हुई थी।
उक्त घटना के संबंध में की गई पुलिस जाँच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलरो वाहन का उपयोग अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के लिए किया जा रहा था।
वहीं उक्त जाँच के दौरान वाहन से बरामद सामग्री तथा मौके पर उपलब्ध तथ्यात्मक प्रमाणों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि उक्त वाहन में राजनगर अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारी 1-दीपक मौर्य आ. स्व. रामनारायण निवासी न्यू रामनगर थाना- राजनगर जिला अनूपपुर (म .प्र )
2- पंकज मिश्रा आ. स्व .खेमलाल निवासी- जैतपुर जिला -शहडोल (म प्र )को अवैध शराब तस्करी में संलिप्त थे।
जो भनक लगने से दोनों तस्कर फरार थे, जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी.कि मुखबिर की सुचना पर उक्त दोनों आरोपियों को धर पकड़ कर दिनाँक 2/12/25 को उक्त प्रकरण में संलिप्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 111 BNS एवं आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत एवं तकनीकी जाँच जारी है।
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मनेंद्रगढ़- चिरमिरी -भरतपुर श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.)के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु सख्त वैधानिक कार्यवाही पुलिस की निरन्तर की जारी रहेगी
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले,थाना प्रभारी झगराखंड उप.निरीक्षक आर. एन .गुप्ता, स.उ.नि रामस्वरुप ,प्र.आर प्रिंस राय, प्र.आर सुनील रजक, प्र.आर राजकुमार सेन, आर .दीप नारायण तिवारी, आर रवि रंजन, आर रोशन की बड़ी सराहनीय भूमिका रही

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …