February 6, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

भाजयुमो नागपुर मण्डल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया फल वितरण…

मनेन्द्रगढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिवस को भाजपा ने सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का निर्णय लिया जिसके तहत भाजपा के समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है।  इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा नागपुर मंडल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर में फल वितरण किया गया एवं अस्पताल में उपस्थित समस्त जनों को नरेंद्र मोदी के लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और जनमानस को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा जिला महामंत्री जमुना पांडे, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सरोज जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागपुर धर्मपाल सिंह टेकाम,उपाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, महामंत्री राजेश ठाकुर एवं संजय यादव,नागपुर इकाई अध्यक्ष राहुल जायसवाल मंडल मंत्री दीपक राय उदय दीवान,काजू जायसवाल, पुनीत पांडे समेत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।