यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
पाठकों को बताना चाहेंगे कि विगत दिनों 1 जून 2023 को विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर पिपरिया के गौठान में पशुधन विकास विभाग मनेंद्रगढ़ के द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर तथा केसीसी शिविर का आयोजन किया गया साथ ही उक्त शिविर के माध्यम से 10 बच्चों को दुग्धपान कराया गया वही गर्भवती महिलाओं को दुग्धपान के फायदे के विषय में बताया गया, शिविर में ग्रामीणों को पशुपालन के लाभ, पशु उपचार, औषधि वितरण किया गया, उक्त शिविर में ग्राम पंचायत पिपरिया के सरपंच ललिता सिंह, पशु सखी सीता सिंह, समूह की महिलाएं, आशा , वर्षा, रानू, शिवशंकर सिंह, सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे उक्त शिविर में
पशुधन विकास विभाग के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर विजय राज सिंह, विकासखंड पशु चिकित्सक डॉ0विनीत भारद्वाज, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी आलोक बखरे, विकेश पैकरा, चेतुराम गौसेवक मुकेश यादव उपस्थित रहे

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …