यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा) की खास रिपोर्ट

एक वर्ष के सश्रम कारावस के निर्णय से भयभीत होकर हो गया था फरार.
मान. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय (बैकुंठपुर) के प्रकरण क्रमांक 397/2022 धारा 354 भा.द.वि. के प्रकरण में विगत दिनों दिनांक 3/4/24 को आरोपी सोमार साय चेरवा आ.धोन्धा उम्र करीब 61 वर्ष निवासी सोनहत को माननीय न्यायालय द्वारा एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजा से भयभीत होकर आरोपी न्यायालय परिसर में उपस्थित लोगों की आंखों के सामने से ओझल होकर फरार हो गया था।
मान. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय में कर्तव्यस्थ लिपिक की रिपोर्ट पर दिनांक 4/4/24 को थाना चरचा में अप. क्र. 100/24 धारा 224 भा.द.वि. कायम किया गया एवं आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।
रिपोर्ट के अगले दिवस दिनांक 5/4/24 को मुखबीर सूचना मिली की आरोपी न्यायालय के आस – पास देखा गया है। जिस पर कोरिया पुलिस द्वारा पूछताछ एवं खोजबीन शुरू की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में नि. अनिल किंडो, प्र. आर. शम्भू पोर्ते, आर.विजय सिंह तथा सै. सतीश सिंह की बड़ी सराहनीय भूमिका रही

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….