कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने वाले भारतीय वायु सेना के एम 17 के हेलीकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सशस्त्र कर्मियों की जान चली गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरा देश में शोक का मौहोल है, वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैकुंठपुर कोरिया में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को मृत आत्माओं की शांति हेतु मौन धारण करवाया, एसपी कोरिया ने सीडीएस विपिन रावत एवं उक्त हेलीकॉप्टर में मौजूद सेना के सभी जवानों की शौर्य गाथा से स्टॉफ को परिचय कराया। उक्त मौन धारण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मधुलिका सिंह भी मौजूद रही।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….